जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों को बिल गेट्स देंगे 7 लाख डॉलर
नयी दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स भारत दौरे पर है। अपनी भारत यात्रा के दौरान बिल गेट्स ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ राहत के लिए 7 लाख डालर देने की घोषणा की है। बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुरोध पर जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए आपात राहत राशि देने की घोषणा की है।

जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए यह धनराशि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से दी जाएगी। गेट्स ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए तंत्र बनाने में भी मदद की पेशकश की है।
अपनी भारत यात्रा के दौरान गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। गेट्स ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना का जिक्र करते हुए वित्तीय समायोजन के संबंध में पीएम की प्राथमिकता की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मुलाकात की। गेट्स ने कहा कि बीएमजीएफ देश भर में विभिन्न स्थानों का पता लगाने तथा खाता खोलने में किसी स्थान में परिपूर्णता की स्थिति में सूचना कर सकता है ताकि किसी अन्य स्थान पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications