Mann Ki Baat 100 Episode: बिल गेट्स ने मन की बात के 100वें एपिसोड पर PM मोदी को दी बधाई, कही ये बड़ी बात

Mann Ki Baat 100 Episode: बिल गेट्स ने पीएम मोदी को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने लोगों को जागरूक किया है।

बिल गेट्स ने PM मोदी को दी बधाई

Mann Ki Baat 100 Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार को नया इतिहास रचने वाले हैं। वे अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड को रविवार को संबोधित करेंगे। इस अवसर को खास बनाने के लिए मोदी सरकार जोरशोर से प्रचार कर रही है। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने मन की बात के 100वें एपिसोड पर पीएम मोदी को बधाई दी है।

बिल गेट्स ने ट्वीट कर कहा कि मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विकास से जुड़े अन्य मुद्दों पर लोगों को प्रेरित किया। रेडिया कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने लोगों को जागरूक किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर काफी प्रेरित किया।

बता दें कि पीएम मोदी 30 अप्रैल को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वीं एपिसोड को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए बीजेपी देश भर के हर विधानसभा क्षेत्र में 100 कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी ने सभी केंद्रीय मंत्रियों और दोनों सदनों के सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र सौंपी है। सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्रों में रहने की सलाह दी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेता विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही मोदी सरकार इस दिन को खास बनाने के लिए 100 रुपये के सिक्के भी जारी करेगी। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किया था। जो हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाता है।

'मन की बात' के 100वें एपिसोड का प्रसारण यूएन में भी किया जाएगा। मन की बात के 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल को सुबह के 11 बजे होगा। इस वक्त न्यूयॉर्क में डेढ़ बज रहा होगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के 'मन की बात@100' के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा, दिया स्वस्थ नवजात को जन्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+