Bilaspur Bus Accident Reason: बिलासपुर बस हादसा कैसे हुआ? 10 फीट मलबे में दबे-पलक झपकते 15 मरे, काला है इतिहास
Bilaspur Bus Accident Reason: हिमाचल के बिलासपुर जिले में मंगलवार (7 अक्टूबर 2025) शाम को एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। बताया जा रहा है कि 25-30 यात्री सवार बस पर पहाड़ी से भारी चट्टाने व मलबा गिरा। इस घटना ने करीब 15 लोगों की जान चली गई। बस का सिर्फ ऊपरी हिस्सा नजर आ रहा है। मलब में 8-10 फीट बस दब चुकी है। सूचना पर NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन जेसीबी लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया है।
बचाव दल ने एक बच्चे समेत 4 लोगों को जिंदा निकाला, लेकिन कई अभी भी फंसे होने की आशंका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। डीएम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कैसे हुआ ये हादसा...

Bilaspur Bus Tragedy Reason: हादसा कैसे हुआ? भूस्खलन ने मचाई तबाही
हादसा झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट के पास शाम 6:25 बजे हुआ। मंडी से बिलासपुर जा रही निजी बस पर अचानक पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हुआ। भारी पत्थर और मिट्टी बस की छत पर गिरे, जिससे वाहन पूरी तरह दब गया। बस का सिर्फ ऊपरी हिस्सा दिख रहा है, और ये 8-10 फीट मलबे में धंस चुकी है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद JCB और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।
Landslide Reason: भूस्खलन की वजह, मानसून और पश्चिमी विक्षोभ
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, हिमाचल में मानसून की विदाई के साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी थी। 6-7 अक्टूबर को बारिश ने मिट्टी ढीली कर दी, जिससे पहाड़ी खिसक गई। इस साल जून से अब तक हिमाचल में 179 मौतें (101 बारिश-भूस्खलन, 78 सड़क हादसे) दर्ज हुईं।
हिमाचल में तांडव: 4,079 करोड़ का नुकसान, 366 मौतें
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, 20 जून से 7 सितंबर 2025 तक 4,079 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और 366 लोगों की जान गई। 135 भूस्खलन, 95 फ्लैश फ्लड और 45 क्लाउडबर्स्ट ने सड़कें, घर और आजीविका को तबाह कर दिया। कुल्लू, मंडी, शिमला सबसे प्रभावित।
7 सितंबर 2025 तक नुकसान का लेखा-जोखा
- आर्थिक नुकसान: 4,079 करोड़ रुपये (सड़क, बिजली, जलापूर्ति, घर, दुकानें)।
- मौतें: 366 (203 वर्षा-संबंधी: 42 भूस्खलन, 17 क्लाउडबर्स्ट, 9 फ्लैश फ्लड; 163 सड़क हादसे)।
- लापता: 41 लोग अभी भी गायब।
- बुनियादी ढांचा: 6,025 घर, 455 दुकानें/कारखाने क्षतिग्रस्त। 869 सड़कें बंद (कुल्लू: 227, मंडी: 191, शिमला: 154, चंबा: 116)। 3 NH (NH-3, NH-5, NH-305), 1,572 बिजली ट्रांसफार्मर, 389 जलापूर्ति योजनाएं बाधित।
त्रासदी ने हिलाया
ये हादसा हिमाचल की भौगोलिक चुनौतियों और मानसून की मार को उजागर करता है। रेस्क्यू में तेजी से उम्मीद बंधी है। पीड़ितों को श्रद्धांजलि। क्या आप हिमाचल में हैं? मौसम का हाल बताएं। सुरक्षित रहें...
ये भी पढ़ें- Bilaspur Big Accident: भूस्खलन के बाद मलबे में दबी बस-15 की मौत, PM ने जताया दुख, मृतकों को 2 लाख












Click it and Unblock the Notifications