गलत चालान पर बाइकर ने पुलिस को किया ट्रोल, मिला ऐसा जवाब हो गई बोलती बंद
नई दिल्ली। तेलंगाना ट्रैफिक पुलिस का बाइकर्स को दिया गया जवाब वायरल हो रहा है। इन बाइकर्स ने गलत चालान करने पर ट्विटर पर पुलिस को ट्रोल करने की कोशिश की थी लेकिन ऐसा जवाब पुलिस की ओर से दिया गया कि ये वायरल हो गया।

दरअसल, तेंलगाना पुलिस ने बाइक पर तीन लोगों के बैठने के लिए चालान कर दिया। कैमरा में आई तस्वीर के आधार पर ये चालान किया गया। पुलिस से गलती ये हो गई कि बाइक पर बैठे दो लोगों को तीन समझ लिया, उन्होंने बराबर में चल रही बाइक सवार को भी इसी बाइक पर समझ लिया।
इस पर मुबीन नाम के शख्स ने ट्विटर पर ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि सर गौर से देखिए हम तीन लोग बाइक पर नहीं है बल्कि दो ही हैं। इस पर पुलिस ने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा कि हम अपनी गलती स्वीकार करते हैं और हम ट्रिपल राइडिंग की जगह हेलमेट ना पहनने के लिए चालान कर रहे हैं।
दोनों ही बंदों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। ऐसे में वो कुछ कह नहीं सके लेकिन सोशल मीडिया पर जरूर लोगों ने उनके मजे ले लिए। तेलंगाना पुलिस के एस ट्वीट पर कई लोगों ने मजेदार रिप्लाई किए है।












Click it and Unblock the Notifications