VIDEO: CCTV में कैद हुआ चैन स्नैचिंग का खौफनाक मंजर, जमीन पर पटक महिला को लूटा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में सुबह के समय दो अज्ञात बाइक सवार एक महिला की चैन तोड़कर ले जाते हैं और उन्हें कोई पकड़ तक नहीं पाता है। इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। यह घटना सोमवार (13 मई) सुबह की बताई जा रही है। जब एक महिला घर से टहलने के लिए अकेले घर से निकली थी और वह चैन स्नेचर्स की शिकार हो गई।

महिला अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली
सोमवार सुबह इंद्रपुरी इलाके में एक महिला अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली। घर से कुछ दूरी पर ही उसे बदमाशों ने उसे अपना शिकार बनाया और चेन छीनकर फरार हो गए। यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा था कि महिला गली में जा रही थी। ठीक उसके सामने से एक बाइक आती दिखी, जिस पर दो युवक सवार थे। बाइक महिला को क्रॉस कर कुछ दूर आगे निकल जाती है। फिर बाइक पर पीछे बैठा एक शख्स उतर कर महिला की चेन झपटकर ली।
छीना झपटी में महिला के गले पर और शरीर में कई गंभीर चोटें आईं
महिला ने फुर्ती दिखाते हुए दोनों हाथों से अपनी चेन को पकड़ लिया। इस छीना झपटी में महिला सड़क पर गिर जाती है, लेकिन बदमाश इसके बाद भी नहीं रुकता है और महिला की चेन छीन लेता है और अपने बाइक सवार दूसरे शख्स के साथ फरार हो जाता है। । इस छीना झपटी में महिला के गले पर और शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं। 47 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

एएसआई से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी
इससे पहले गुरुवार (4मई) सुबह गाजियाबाद में दिल्ली पुलिस के एएसआई से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी। राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में अरविंद कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली के कृष्णा नगर में एएसआई के पद पर तैनात हैं। पीड़ित ने बताया कि वह सुबह नौ बजे पार्क से टहल कर वापस आ रहे थे। डीएलएफ पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीड़ित के गले से चेन लूट ली। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications