बीजू जनता दल की राज्यसभा सांसद ममता मोहंता ने दिया इस्‍तीफा

ओडिशा के पूर्व मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल की राज्यसभा सांसद ममता मोहंता ने सदन से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज उनके इस्तीफे की घोषणा की और उन्हें तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। हालांकि उन्‍होंने इस्‍तीफा क्‍यों दिया इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन उनके अचानक दिए गए इस्‍तीफे ने सबको हैरान कर दिया है।

BJD

ममता मोहंता सोशल वर्कर हैं और ओडिशा के कुड़मी समुदाय का प्रतिनिधित्‍व करती हैं। ओडिशा का कुड़मी समुदाय उप्‍पीड़न का शिकार रहा है और हमेशा से हाशिये पर रहा, इस समुदाय के लोग अपना जीवन-यापन कृषि से करते हैं।

अपने कुड़ूमी समुदाय के लोगों के अधिकारों के लिए ओडिशा में ममता मोहंता कुड़मी लड़ती आई हैं। भूमि अधिकार, किसानों के लिए बेहतर कामकाजी परिस्थितियों और समुदाय के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच की मांग के लिए कई बार आंदोलन कर उनके लिए आवाज उठाई। कुड़मी महिला सभा की संस्थापक भी है जो महिलाओं के लिए काम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+