कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 244 डॉक्टरों की मौत, बिहार-यूपी शीर्ष पर

नई दिल्ली, मई 17: देश में कोरोना का कहर जारी है। हर दिनों लाखों मामले सामने आ रहे हैं। आम लोगों के साथ केविड ड्यूटी में लगे डॉक्टर और नर्सें भी कोरोना संक्रमित हो रही हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेए जयलाल ने बताया कि, पिछले साल हमने पूरे भारत में लगभग 730 डॉक्टरों को खो दिया था, इस साल अभी तक हम 244 डॉक्टरों को खो चुके हैं। अब तक दूसरी लहर में कोविड-19 के कारण सबसे अधिक डॉक्टर खोने वाले राज्य में टॉप पर यूपी, बिहार और दिल्ली शामिल हैं।

 Bihar, U.P., Delhi top list of deaths among doctors in coronavirus second wave

आईएमए की ओऱ से जारी आंकड़ों के मुताबिक दूसरी लहर में अब तक बिहार (69), उत्तर प्रदेश (34) और दिल्ली (27) डॉक्टरों को खो चुका है। ये दोनों राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सूची में शीर्ष पर हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बताया कि, दूसरी लहर में महामारी के कारण कुल 244 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें सबसे कम उम्र के चिकित्सक की मृत्यु दिल्ली के 25 वर्षीय डॉ. अनस मिजाहिद और सबसे बुजुर्ग डॉ. अनिल कुमार रक्षित (87) कोलकाता के रूप में हुई है।

आईएमए के अध्यक्ष जे.ए. जयलाल ने बताया कि, पिछले साल हमने पूरे भारत में लगभग 730 डॉक्टरों को खो दिया था, वहीं इस साल अभी तक 244 डॉक्टरों को खो चुके हैं। दूसरी लहर सभी के लिए और विशेष रूप से लड़ाई में सबसे आगे रहने वालों के लिए बेहद घातक साबित हो रही है। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा कर्मचारियों के बीच टीकाकरण कवर को सक्रिय रूप से बढ़ाना होगा, जिससे वे वायरस से सुरक्षित रह सकें।

आईएमए रजिस्ट्री के अनुसार डॉक्टरों की मौत के आंकड़े निम्नलिखित हैं: आंध्र प्रदेश (21), असम (2), छत्तीसगढ़ (3), गुजरात (2), गोवा (1), हरियाणा (2), जम्मू और कश्मीर ( 3), कर्नाटक (8), केरल (2), मध्य प्रदेश (5), महाराष्ट्र (13), ओडिशा (8), तमिलनाडु (10) और तेलंगाना (19)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+