बिहार: सीतामढ़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सनसनी
पटना। बिहार में अपराध पर नकेल कसने के पुलिस के दावे लगातार फेल साबित हो रहे हैं। सोमवार को सीतामढ़ी में एक महिला समेत तीन लोगों को हमलावरों ने गोलियों से भून डाला, जिसमें तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर की ये दिल दहला देने वाली वारदात सीतामढ़ी के सूप्पी थाना क्षेत्र की है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।
मृतकों की पहचान एजाज, सलमान और शाहजहां निशा के रूप में हुई है। तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एजाज और सलमान कुछ महीने हले नियाजुद्दीन खान की हत्या के मामले में कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए थे। पंचायत में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुखिया और सरपंच समर्थकों के बीच विवाद चल रहा है।
हमलवारों ने डुमरी कोर्ट में गवाही दर्ज कराने निकले अख्ता गांव निवासी हसीब खान के बेटे एजाज और सलमान को गोली मार दी थी. इसके बाद हमलावरों ने शाहजहां निशा को गोलियों से छलनी कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। सुप्पी पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications