Video:टूर हुआ कैंसिल तो छात्रों ने किया हंगामा, शिक्षकों को बंधक बनाकर स्कूल में की तोड़फोड़
पटना। बिहार के नालंदा के एक सरकारी स्कूल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप एकबार फिर से बिहार की शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के रवैये पर शर्मसार हो जाएंगे नालंदा के एक सरकारी स्कूल में छात्रों ने जमकर उत्पाद मचाया। एजुकेशनल टूर कैंसिल होने से नाराज छात्रों ने स्कूल के फर्नीचर को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की।

चंद मिनटों में ही स्कूल के बेंच और डेस्क को तोड़ डाले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य विद्यालय राणाविगहा में जब किसी वजह से छात्रों का एजुकेशनल टूर कैसिंल किया गया तो छात्र आग बबूला हो गए। उन्होंने शिक्षकों को बंधक बनाने के बाद स्कूल में रखे सभी फर्नीचर को एक-एक कर तोड़ डाला। देखें वीडियो...
#WATCH Students in Nalanda (Bihar) vandalize school premises after their outdoor tour was cancelledhttps://t.co/VyOgZOSFUl
— ANI (@ANI_news) July 11, 2016












Click it and Unblock the Notifications