बिहारः छपरा में दर्दनाक हादसा, तालाब में नहाते वक्त 6 बच्चों की डूबने से मौत

बिहारः छपरा में दर्दनाक हादसा,तालाबा में नहाते वक्त 6 बच्चों की मौत

नई दिल्ली। बिहार के छपरा में तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई। छपरा के इसुआपुर में तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इसुआपुर के डोइला गांव में 10 बच्चे एक साथ तालाब में नहाने गए थे । तालाब में नहाने के दौरान 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल से सभी छह बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

 Bihar: Six children drowned while taking bath in a pond in Chapras Isuapur area, today.

वहीं 4 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक छपरा में पिछले दो दिनों से भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। बच्चे तालाब में एक साथ नहाने गए, अचानक कुछ बच्चे डूबने लगे, जिसके बाद उन्हें बचाने के लिए कुछ साथी फिर से पानी में कूद गए। उन्होंने अपने साथी को तो बचा लिया, लेकिन खुद का संतुलन नहीं बना सके। सभी 6 की मौत हो गई।
वहीं उत्तर प्रदेश के बहराइच की सरयू नदी में 20 किसानों से भरी नाव पलट गई, जिसके बाद एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+