2024 में PM के लिए बिहार की पहली पंसद मोदी, CM के रूप में तेजस्वी यादव: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 11 अगस्त। जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने भले ही एक बार फिर से एनडीए से अलग होकर बिहार में सरकार बनी ली हो लेकिन राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव उनके लिए आसान नहीं होगा। दरअसल, ये बात हम नहीं कर रहे। बिहार में आगामी चुनाव को लेकर एक सर्वे में ये तथ्य सामने आए हैं, जो जेडीयू नेता की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद नहीं रहे। वहीं देश के प्रधानमंत्री पद के लिए पीएम मोदी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।

NDA से दूसरी बार JDU ने तोड़ा गठबंधन

NDA से दूसरी बार JDU ने तोड़ा गठबंधन

बिहार की राजनीति में मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर हम सबने देखा। अगले दिन वहां एक नई सरकार बन गई। एक चीज नहीं बदली तो वो था सीएम का चेहरा। जेडीयू नेता नीतीश कुमार के लिए ये पहला मौका नहीं जब उन्होंने एनडीए से नाता तोड़ा हो। इससे पहले वो 2013 में सीएम की कुर्सी पर रहते हुए भाजपा से अलग हो चुके हैं। बाद में साल 2017 में महागठबंधन छोड़कर वो फिर से एनडीए में आ गए और अब फिर से महागठबंधन में वापसी कर ली। लेकिन सीएम चेहरा नहीं बदला।

 बिहार का सीएम चेहरा वही, RJD मजबूत

बिहार का सीएम चेहरा वही, RJD मजबूत

बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव आया लेकिन सारी गणित पहले ही बैठाई जा चुकी थी। ठीक एक दिन पहले नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलते हैं और वो अपनी इस्तीफा उन्हें सौंपते हैं। जिसके बाद बिहार में अब जदयू, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के महागठबंधन वाली नई सरकार बन जाती है। लेकिन सीएम नीतीश कुमार ही बनते हैं। वहीं आरजेडी की भी सरकार में पकड़ मजबूत होती है। तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाए गए।

JDU के लिए चौंकाने वाला सर्वे

JDU के लिए चौंकाने वाला सर्वे


बिहार में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर किए गए एक सर्वे के परिणाम जेडीयू के लिए कुछ अलग ही संकेत दे रहे हैं। शायद यही वजह रही होगी जिसके कारण जदयू ने भाजपा से जुदा होने का फैसला किया। फिलहाल ये सर्वे इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल आज तक की ओ किया गया। जिसमें बिहार में देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर चेहरों की पसंद को लेकर सवाल पूछा गया। सर्वे के मुताबिक 24 फीसदी लोग नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। जबकि 19 प्रतिशत लोग भाजपा के नेता को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करते हैं, जबकि तेजस्वी यादव को इस पद के लिए 43 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।

पीएम रूप में मोदी पहली पसंद

पीएम रूप में मोदी पहली पसंद

सर्वे में मतदाताओं से 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री की उनकी पसंद के बारे में भी पूछा गया। प्राप्त सर्वे डेटा के मुताबितक बिहार के 44 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री के रूप में पसंद किया जबकि 22% ने नीतीश कुमार और 18% मतदाताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पीएम के रूप में पसंद किया।

सर्वे से सीएम नीतीश की उम्मीदों को धक्का

सर्वे से सीएम नीतीश की उम्मीदों को धक्का

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए से अलग होने बादअब राष्ट्रीय स्तर पर मोदी के विकल्प के रूप में अपनी पुरानी आशा को फिर से पुनर्जीवित करने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन ये सर्वे जदयू नेता को आगाह करने के काफी है कि उनके पीएम तो क्या बिहार में फिर से सत्ता पाने के लिए उनकी पार्टी को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकता है। हालांकि अभी बिहार में नहीं सरकार बनी है। नई सरकार के पास अभी काम करने के लिए वक्त भी है। ऐसे में बिहार की राजनीति के बारे में अभी से कोई बड़ा अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+