सीट बंटवारे पर अमित शाह से मिले उपेंद्र कुशवाहा, बाहर आकर बताई 'अंदर की बात'

सीटों के गणित पर जेडीयू के साथ भाजपा की बातचीत पटरी पर बैठने के बाद अब दूसरे सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने अमित शाह से मुलाकात की है।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। एनडीए कुनबे को एकजुट करने की कोशिश में जुटे अमित शाह को बिहार में सहयोगी दलों को साथ रखने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। सीटों के गणित पर जेडीयू के साथ भाजपा की बातचीत पटरी पर बैठने के बाद अब दूसरे सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शाह के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी।

'अमित शाह और कुशवाहा के बीच क्या बातचीत हुई'

'अमित शाह और कुशवाहा के बीच क्या बातचीत हुई'

आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया, 'हमने भारतीय जनता पार्टी को इस बात से अवगत करा दिया है कि हमारी पार्टी और समर्थक 2019 के लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि वो इसे लेकर अपनी पार्टी में चर्चा करेंगे। अमित शाह के साथ हमारी बातचीत सकारात्मक रही है लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। इसके अलाव मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए हम 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर रहे हैं।'

कुशवाहा ने बताया, तेजस्वी से मुलाकात का सच

कुशवाहा ने बताया, तेजस्वी से मुलाकात का सच

वहीं, आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, 'जिस समय तेजस्वी यादव के साथ हमारी मुलाकात हुई, मीडिया के लोग भी वहां मौजूद थे। सर्किट हाउस में तेजस्वी यादव मेरे कमरे में आए। मैं वहां पार्टी से संबंधित काम के लिए गया था और तेजस्वी यादव पहले से वहां मौजूद थे। हमारी मुलाकात काफी लोगों की मौजूदगी में हुई थी। इस मुलाकात को लेकर किसी भी तरह के कयास नहीं लगाए जाने चाहिए।'

अमित शाह और जेडीयू में सीटों का गणित तय?

अमित शाह और जेडीयू में सीटों का गणित तय?

आपको बता दें कि पिछले दिनों ही जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद अमित शाह ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और जेडीयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। शाह ने कहा था कि एनडीए के दूसरे सहयोगियों को भी सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी। हालांकि जेडीयू और भाजपा कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसे लेकिन दोनों नेताओं ने कोई खुलासा नहीं किया।

'सीट शेयरिंग के 50:50 के फार्मूले का कोई अंत नहीं'

'सीट शेयरिंग के 50:50 के फार्मूले का कोई अंत नहीं'

अमित शाह के इस ऐलान के ठीक बाद उपेंद्र कुशवाहा से मिलने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अरवल स्थित सर्किट हाउस पहुंचे थे। तेजस्वी और उपेंद्र कुशवाहा के बीच हुई इस मुलाकात के बाद कई राजनीतिक मायने निकलने लगे। हालांकि कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वो इसे कुछ दिनों में अंतिम रूप देंगे। फिलहाल पहले दौर की बातचीत थी। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग के 50:50 के फार्मूले का कोई अंत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+