पटना में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कमिश्नर और पत्नी की घर में घुसकर हत्या
पटना। बिहार की राजधानी पटना में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कमिश्नर और उनकी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। राजधानी के पॉश इलाके बुद्धा कॉलोनी में 82 साल के हरेन्द्र प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी सपना दास गुप्ता का शव घर के भीतर के कमरे में जमीन पर पड़ा था। इन दोनों के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं जबकि गले के पास भी निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पटेल के समर्थन में खुलकर सामने आई कांग्रेस, 24 घंटे के उपवास पर बैठने की दी धमकी

राजधानी में डबल मर्डर की खबर मिलते ही एसएसपी मनु महाराज पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि दोनों की हत्या की गई है। वहीं, नौकरानी के बयान के मुताबिक, किरायेदार ने ही इस घटना की खबर स्थानीय पुलिस को दी। फिर दंपती को बोरिंग कैनाल रोड स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वृद्ध दंपती के यहां काम करने वाली नौकरानी की मानें तो दोपहर में तीज का सामान खरीदने के लिए गई थी और वह शाम में लौटी। जब वह रात करीब 9 बजे मालकिन के कमरे में बाजार से खरीदे हुए सामान लेकर गई तो वहां सन्नाटा पसरा था। आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो किरायदारों को इसकी जानकारी दी। किरायेदार के साथ जब दोबारा कमरे में गई तो वहां वृद्ध दंपती की लाश पड़ी मिली। हरेंद्र प्रसाद ने दो शादियां की थी। बताया जा रहा है कि कंकड़बाग में भी उनका मकान है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है लेकिन ये केस सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं लग रहा है।
ये भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, 10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications