नतीजे आने से पहले बदले मांझी के सुर, करने लगें अंग्रेजी में बातें
पटना। बिहार चुनाव के नतीजे अब से बस थोड़ी देर में लोगों के सामने होंगे लेकिन इन नतीजों से पहले ही राजनेताओं के सुर बदलने लगे हैं। आज सुबह मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीम जीतन राम मांझी अचानक से अंग्रेजी बोलने लग गये। आम तौर पर मांझी के बयानों और भाषणों में शुद्ध हिंदी की कमी और क्षेत्रीय भाषा के शब्दों की भरमार होती हैं।
ऐसे में एबीपी न्यूज से बात करते हुए उनका अंग्रेजी में बोलना लोगों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है। जीतन राम मांझी ने दावा किया है कि उन्हें 180 सीटें मिलेंगी, 25 साल महागंठबंधन की सरकार रही..क्या किया बिहार के लिए,अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि जनता का समर्थन और वोट हमें ही मिला है।
सीएम पोस्ट के सवाल पर मांझी ने कहा कि वो फिलहाल इस विषय में तो सोच नहीं रहे हैं लेकिन हां अगर उन्हें ऐसी जिम्मेदारी मिलती है तो मैं इससे इंकार भी नहीं करूंगा।













Click it and Unblock the Notifications