Bihar Politics: कौन हैं '2 करोड़' प्रवासी बिहारी जिनके लिए BJP ने चुनावी साल में की खास योजना तैयार?
Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रवासी बिहारी वोटर्स को साधने के लिए एक नई रणनीति बनाई है। भाजपा का अनुमान है कि बिहार के करीब 2 करोड़ लोग प्रदेश से बाहर रहते हैं। पार्टी का यह भी मानना है कि इनमें से 65% से अधिक लोग मतदाता के रूप में बिहार में ही पंजीकृत हैं।
ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के विश्लेषण के अनुसार जो लगभग 2 करोड़ बिहार के लोग प्रदेश से बाहर रहते हैं, उनमें से करीब 1.3 करोड़ प्रवासी बिहार में मतदाता हैं, और बिहार के चुनावी गणित में ये बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Bihar Politics: 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों गठबंधनों में बहुत कम वोटों का अंतर
तथ्य यह है कि 2020 के विधानसभा चुनावों में एनडीए (BJP, JDU, HAM, VIP) को कुल 1.57 करोड़ वोट मिले थे, जबकि महागठबंधन (RJD, कांग्रेस और अन्य) को 1.56 करोड़ वोट प्राप्त हुए थे। ऐसे में अगर प्रवासी बिहारी वोटर्स को प्रेरित कर मतदान केंद्र तक लाया जाए, तो यह चुनावी परिणामों को निर्णायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
Bihar Election 2025: BJP की चुनावी योजना और रणनीति
बीजेपी की नई योजना के तहत प्रवासी बिहारी मतदाताओं को जोड़ने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं, वो इस प्रकार हैं:
1.बिहार दिवस समारोह: 22 मार्च को बिहार दिवस के बाद 23 मार्च से पूरे हफ्ते तक पार्टी प्रदेश से बाहर 65 स्थानों पर बिहार दिवस मनाएगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य शीर्ष नेता शामिल होंगे।
2.प्रभावशाली प्रवासी बिहारियों से संपर्क: इस आयोजन का उद्देश्य प्रवासी बिहारी समुदाय में प्रभावशाली लोगों की पहचान कर उनके माध्यम से बिहार के मतदाताओं को भाजपा से जोड़ना है।
3.छोटे समूहों में बैठकें: प्रवासी बिहारी समुदाय के लोगों के साथ छोटे समूहों में संवाद स्थापित कर उन्हें बिहार चुनाव में वोट डालने के महत्त्व को समझाया जाएगा।
4.स्थानीय संपर्क केंद्रों की स्थापना: हर राज्य में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इन प्रवासियों के संपर्क में रहेंगे और उन्हें बिहार जाने और मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
5.सोशल मीडिया और डिजिटल कैंपेन: डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके भी प्रवासी बिहारी वोटर्स तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।
Bihar Chunav 2025: बिहार बीजेपी का इस चुनावी तैयारी को लेकर क्या कहना है?
बिहार भाजपा के एक पदाधिकारी ने वनइंडिया से बातचीत में इसके बारे में सिर्फ इतना ही कहा है कि " बीजेपी हर साल अपने स्तर पर पूरे जोश के साथ बिहार दिवस मनाती है। जन-संपर्क भाजपा का एक महत्वपूर्ण पहलू है और लोगों के साथ संपर्क में रहना, उसे बढ़ाना और उन्हें पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों से जोड़े रहना, हमारे स्वभाव में है और दायित्व भी। ये बात अलग है कि इस साल बिहार विधानसभा का चुनाव होना है, इसलिए इस तरह के आयोजन की अहमियत काफी बढ़ चुकी है, वैसे पार्टी इस तरह के आयोजन हमेशा करती रही है।"
Bihar BJP News: BJP को इससे क्या फायदा हो सकता है?
1.मतदान प्रतिशत में वृद्धि: प्रवासी बिहारी वोटर्स को मतदान के लिए प्रेरित करने से बिहार में मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।
2.विरोधी गठबंधन के मुकाबले बढ़त: 2020 के चुनावों में एनडीए और महागठबंधन के बीच बेहद कम वोटों का अंतर रहा था। प्रवासी बिहारी वोटर्स को जोड़ने से यह अंतर एनडीए के पक्ष में बढ़ सकता है।
3.शहरी और प्रवासी वोटर्स पर पकड़: यह रणनीति बीजेपी को बिहार के शहरी क्षेत्रों और प्रवासी समुदाय में मजबूत पकड़ बनाने में मदद कर सकती है।
Bihar Politics: कौन हैं'2 करोड़' प्रवासी बिहारी?
बीजेपी को लगता है कि जिन 2 करोड़ प्रवासी बिहारियों को साधने की कोशिश वह कर रही है, उनमें से अधिकतर उसके ही समर्थक हैं। ऐसे में पार्टी को लगता है कि अगर वह इन्हें बिहार चुनाव में खुद मतदान करने और बिहार में रह रहे अपने परिवारों को भी इसके लिए प्रेरितकरने का संदेश पहुंचाने में सफल रही तो चुनावों में इसका पार्टी और गठबंधन के पक्ष में बहुत ही सकारात्मक असर पड़ सकता है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications