बिहार: ऑफिस नहीं जा रहे हैं तेजस्वी, तेजप्रताप भी घर पर बैठे

कांग्रेस महागठबंधन को बनाए रखने के लिए अपनी तरफ से प्रयास कर रही है कांग्रेस का कहना है कि तेजस्वी के मुद्दे पर राजद को अपना रुख नरम कर महागठबंधन के हित में निर्णय लेना चाहिए।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब राजनीतिक गलियारों में बिहार के महागठबंधन के भविष्य को लेकर चर्चाए तेज हो गई हैं साथ ही निगाहे इस बात पर भी है उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस्तीफा देते है ना नहीं। इसी बीच खबर ये भी है कि लालू यादव के दोनों बेटे, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने ऑफिस जाना छोड़ दिया है, दोनों मंत्री जरुरी फाइलें घर पर ही मंगवा रहे हैं।

बिहार: ऑफिस नहीं जा रहे हैं तेजस्वी, तेजप्रताप भी घर पर बैठे

लालू यादव और आरजेडी ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी का इस्तीफा नहीं होगा। वहीं नीतीश चाहते हैं ,कि तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से प्रामाणिक तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखें जबकि जेडीयू के कई नेता तेजस्वी का इस्तीफा चाहते है।

कांग्रेस महागठबंधन को बनाए रखने के लिए अपनी तरफ से प्रयास कर रही है कांग्रेस का कहना है कि तेजस्वी के मुद्दे पर राजद को अपना रुख नरम कर महागठबंधन के हित में निर्णय लेना चाहिए। मतलब साफ है कि कांग्रेस तेजस्वी का इस्तीफा चाहती है लेकिन सार्वजनिक रूप से बोल नहीं सकती। क्योंकि खुद कांग्रेस में कई मिसाल हैं जहां नेता पर आरोप लगने के बावजूद वे सत्ता में पद पर बने रहे।

जनता दल यूनाइटेड का कहना है कि उनकी पार्टी ने अब तक इस मुद्दे पर संयम से काम लेते हुए महागठबंधन धर्म निभाते हुए इस्तीफे की मांग नहीं की लेकिन ये अनिश्चित काल के लिए नहीं माना जा सकता।जानकार मानते हैं कि नीतीश जल्दबाज़ी में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते। वे चाहते हैं कि बीच का कोई रास्ता निकल जाए। लेकिन राष्ट्रीय जनता दल उसी हालत में नीतीश कुमार से बात करना चाहती है जब तेजस्वी के अभयदान के बारे में बात पुख्ता कर दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+