Bihar News: एशियन पैरा गेम्स में बिहार के शैलेश कुमार ने जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल, CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित

बिहार के पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने T63 ऊंची कूद में 1.89 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जो एशियाई पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड है, और आइची-नागोया में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में T42/T61/T63 लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सम्मानित, उनकी सफलता बिहार की पैरा खेल क्षमता को रेखांकित करती है।

पटना, 29 अक्टूबर 2026। एशियन पैरा गेम्स 2026 में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले बिहार के पैरा एथलीट शैलेश कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पटना स्थित लोक सेवक आवास में जमुई निवासी शैलेश कुमार से मुलाकात की और उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Shailesh Kumar wins gold and bronze

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में शैलेश कुमार ने हाई जंप और लॉन्ग जंप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हाई जंप की T63 श्रेणी में 1.89 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। वहीं, लॉन्ग जंप की T42/T61/T63 श्रेणी में 5.57 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शैलेश कुमार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें बिहार की खेल प्रतिभा का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना राज्य के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने शैलेश को भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन मौजूद रहे। शैलेश कुमार की माता भी सम्मान समारोह में उपस्थित थीं।

बिहार सरकार की योजना के तहत CDPO पद पर हैं कार्यरत

शैलेश कुमार वर्तमान में बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत नालंदा जिले में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के पद पर कार्यरत हैं। इस योजना के अंतर्गत जनवरी 2024 में उनकी नियुक्ति हुई थी। यह योजना खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जाती है।

युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने शैलेश कुमार

शैलेश कुमार की सफलता बिहार की खेल प्रतिभाओं की क्षमता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उनके जज्बे को दर्शाती है। हाई जंप में एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाने और दो पदक जीतने की उनकी उपलब्धि राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी इस सफलता से पैरा खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ने और अन्य खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+