बिहार: चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले नेताओं को दिवाली बाद छोड़ना होगा मंत्रीपद!
पटना। बिहार में जदयू और भाजपा सरकार में शामिल जो मंत्री लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें दिवाली के बाद मंत्री का पद छोड़ना होगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि ये लोग क्षेत्र में ज्यादा समय दे सकें। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जदयू आलाकमान चाहता है कि जो मंत्री 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता है, वो मंत्री पद से हटे और अभी से अपने क्षेत्र में जाकर चुनाव के तैयारी शुरू करे।

बताया जा रहा है कि दिवाली के बाद नीतीश कैबिनेट में फेरबदल करेंगे। कैबिनेट विस्तार को भी आगामी चुनावों से जोड़कर ही देखा जा रहा है। ऐसे में दोनों पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक मंत्री, पद छोड़ अभी से प्रचार पर ध्यान दें ताकि बेहतर तैयारी के साथ चुनाव में उतरा जा सके। वहीं दूसरी ओर इससे कैबिनेट में भी जगह बनेगी और नये चेहरों को मौका मिल सकेगा, वहीं नाराज समुदाय के लोगों को लोगों को मंत्री पद देकर चुनाव पर भी निशाना साधा जा सकेगा।
बिहाक सरकार में शामिल कई नेताओं के चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। इसमें डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का नाम भी शामिल है। हालांकि इसको लेकर दोनों ही पार्टियों ने खुलेतौर पर कुछ नहीं कहा है। अभी ये सिर्फ चर्चाओं में ही है।
हाल ही में जदयू के उपाध्यक्ष बनाए गए प्रशांत किशोर को भी सरकार में शामिल किए जाने की चर्चा है। माना जा रहा है कि त्योहारों के बाद होने वाले कैबिनेट विस्तार में नीतीश उनको मंत्री बना सकते हैं। फिलहाल नीतीश ने उनको जदयू की युवा विंग को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications