बिहार में सांसद-विधायक ने चालान कटने पर कहा, हम पर भी जुर्माना?

पटना। नए मोटर वाहन कानून का असर अब बिहार में भी दिख रहा है। यहां पटना पुलिस के विशेष वाहन जांच अभियान का मंगलवार को दूसरा दिन था। इस दौरान अररिया के सांसद प्रदीप सिंह और विधायक आबिदुर रहमान पर यातायात नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया गया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से सवाल किया कि अब हम पर भी जुर्माना?

Bihar traffic

ब्लैक फिल्म के कराण पकड़े गए सांसद

अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सोमवार की शाम को राजधानी के बेली रोड पर पकड़े गए थे। वह ब्लैक फिल्म लगी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर सवार थे। उन्हें बिहार म्यूजियम के सामने ट्रैफिक पुलिस ने रोका। जब पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका तो उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने पुलिस से गुस्साए लहजे में पूछा यह क्या है?

हेलमेट ना पहनने पर पकड़े गए विधायक

इसी इलाके में बाइक पर पीछे बैठकर जा रहे अररिया के कांग्रेस विधायक आबिदुर रहमान को भी पुलिस ने पकड़ लिया। वह बिना हेलमेट के जा रहे थे। तभी पुलिस ने उनका चालान काट दिया। उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। हालांकि पहले उन्होंने जुर्माना देने में आनाकानी की थी लेकिन बाद में भुगतान कर दिया।

किन चीजों की हो रही जांच?

पुलिस विशेष अभियान के दूसरे दिन हेलमेट, सीटबेल्ट, लाइसेंस,वाहन बीमा और प्रदूषण से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। अगर किसी के पास दस्तावेज नहीं होते, तो उससे नियम के अनुसार राशि की वसूली की जाती है। वहीं जो लोग जुर्माना नहीं दे रहे हैं, उनके वाहनों को जब्त कर गांधी मैदान में रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नए मोटर वाहन कानून के तहत पुलिस वाले ने जब काटा बैलगाड़ी का चालान, जानिए फिर क्या हुआ ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+