पटना में व्‍यवसायी ने पत्नी और बेटी को मारी गोली, फिर कर ली आत्महत्या

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में एक घर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, पटना के एक व्यवसायी ने पहले अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या दी, फिर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं व्यवसायी का छोटा बेटा भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पटना के किदवईपुरी इलाके की घटना

पटना के किदवईपुरी इलाके की घटना

पूरा मामला पटना के किदवईपुरी इलाके का है। मृतक व्‍यवसायी की पहचान निशांत के तौर पर हुई जिन्होंने हाल ही में पटना में रिटेल टेक्सटाइल दुकान की लॉन्चिंग की थी। उनका कपड़े के साथ-साथ ज्वेलरी का भी व्यवसाय है। उनके नाम से पटना में कई दुकान और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स हैं। फिलहाल जिस तरह से उन्होंने अपनी पत्नी, बेटी को गोली मारकर, खुद भी आत्महत्या कर ली, इससे हर कोई सन्न रह गया। पुलिस टीम लगातार घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली है।

तीन लोगों की मौत पर एसएसपी गरिमा मलिक ने क्या कहा

किदवईपुरी में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने पर पटना की एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि व्यापारी ने पहले अपनी पत्नी और अपने बच्चे को गोली मारी होगी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की होगी। उसने इस बात का अपने सुसाइड नोट में भी जिक्र भी किया है। इस मामले में छानबीन और जांच का दौर जारी है। बता दें कि इस घटना में व्यवसायी का सबसे छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है।

व्यवसायी निशांत ने क्यों उठाया ये कदम, पुलिस कर रही तफ्तीश

व्यवसायी निशांत ने क्यों उठाया ये कदम, पुलिस कर रही तफ्तीश

पूरे मामले में आईजी सुनील कुमार ने बताया कि व्यवसायी निशांत ने अपने सर्विस रिवाल्वर से पत्नी और बेटी को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट मिला है, लेकिन घटना के पीछे के कारणों का जिक्र उसमें नहीं है। अब पुलिस तहकीकात कर रही कि आखिर किस वजह से निशांत ने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+