बिहार: भैंस चोरी करने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में भीड़ ने एक शख्स की पशु चोर होने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 32 साल के मुहम्मद आलमगीर के तौर पर हुई है जो वैशाली जिले का रहने वाला था। बुधवार रात को फुलवारी शरीफ में भीड़ ने आलमगीर को कई घंटे तक पीटा था। जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। भीड़ में शामिल लोगों के मुताबिक, वो भैंस चोरी कर ले जा रहा था। जिसे कुछ लोगों ने देख लिया, इसके बाद भीड़ जमा हो गई और उसको पकड़ लिया गया।

Recommended Video

    Mob lynching in Bihar: भैंस चोर को पांच घंटे तक लाठी-डंडों से पीटा,7 आरोपी गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
     अब मॉब लिंचिंग से उसकी मौत के बाद पुलिस से उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने आलमगीर की पिटाई की थी. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

    फुलवारी शरीफ पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि आमलगीर के साथ एक और शख्स भी था, जिसे भीड़ ने पकड़ा था। हालांकि वो भागने में कामयाब रहा लेकिन आलमगीर को भीड़ ने पकड़ लिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आलमगीर के खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+