बिहार: नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस में लगी आग, यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली। बिहार के दानापुर डिवीजन के पास मगध एक्सप्रेस के इंजन में आग लग गई। नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग गई गई। इंजन में आग की सूचना पाते ही फौरन इंजन को डिब्बे से अलग कर दिया गया, जिसकी वजह से ट्रेन को किसी भी तरह की क्षति से बचा लिया गया।

हादसे में किसी भी यात्री को किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अब तक की जानकारी के मुताबिक सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आग पर भी नियंत्रण पा लिया गया है। घटना के चश्मदीदों के मुताबिक ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से बड़े हादसे को रोका जा सका।












Click it and Unblock the Notifications