बिहार उपचुनाव: 6 सीटें जीत लालू-नीतीश-कांग्रेस का गठबंधन हिट, 4 सीटों पर सिमटी बीजेपी

पटना। एक ओर जहां आत्मविश्वास से लवरेज भाजपा बिहार में जीत का बिगुल बजाने को तैयार दिख रही थी वहीं मतगणना के गुज़रते दौर ने भाजपा खेमे में सन्नाटा फैला दिया। बिहार विधानसभा उपचुनाव के सभी 10 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं।

bihar by election

राजद-जदयू-कांग्रेस महागठबंधन के खाते में जहां 6 सीटें गई हैं, वहीं भाजपा को 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। हालांकि यह राजनैतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण हार या जीत नहीं है पर जानकार इसे राज्य के विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल मान रहे थे।

महागठबंधन में राजद को -3 जदयू को- दो और कांग्रेस को- 1 सीट से संतोष करना पड़ा है। आइए सिलसिलेवार जानें कौन कहां से जीता -
पढ़ें- बीजेपी की लहर का दौर

  • नरकटियागंज से भाजपा की रश्मि वर्मा
  • राजनगर से रामअवतार पासवान
  • मोहिउद्दीननगर से राजद के अजय बुल्गानीन
  • जाले में जदयू के ऋषि मिश्रा
  • बांका में भाजपा के रामनारायण मंडल
  • भागलपुर में कांग्रेस के अजीत शर्मा के सिर जीत का सेहरा बंधा।
  • परबत्ता में जदयू के आरएन सिंह
  • हाजीपुर में भाजपा के अवधेश सिंह
  • मोहनिया में भाजपा के निरंजन पासवान
  • छपरा में राजद के रणधीर सिंह

21 अगस्त को हुए मतदान में मूल रूप से तीन गठबंधन चुनाव मैदान में था। जदयू-राजद-कांग्रेस का नया गठबंधन पहली बार मिलकर चुनाव लड़ा। भाजपा-लोजपा-रालोसपा गठबंधन लोकसभा चुनाव के दौरान बना था। तीसरा गठबंधन वाम दलों का रहा। इसके उम्मीदवार नौ सीटों पर थे। हालांकि विश्लेषक इस चुनाव के परिणाम को 'जातिवाद' की 'विकास' पर जीत बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+