मुझे सिर्फ नाम के लिए मुख्यमंत्री बनाया था- जीतनराम मांझी
Recommended Video

पटनाः किसी जमाने में नीतीश के करीबी माने जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश पर कुमार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें सिर्फ नाम का मुख्यमंत्री बनाया था। बता दें, इस्तीफा देने के बाद जीतनराम मांझी ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर नाम की पार्टी का गठन कर लिया था और अब ये पार्टी बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल है।

गांधी मैदान मे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। जीतनराम मांझी ने आरोप लगाया कि साल 2014 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद नैतिकता के आधार पर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था लेकिन उसमें उनकी कूटनीति थी।
जीतनराम मांझी का आरोप है कि सार कार्य नीतीश कुमार करते थे। सिर्फ उनको दिखावे के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था. लेकिन जब हम लोगों के सामने काम करने लगे तो उन्हें पद से हटा दिया गया।
सभा में आगे बोलते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि , ''जब बाबू वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की उम्र में तलवार उठा ली थी तब मेरी उम्र 73 वर्ष की ही है। अब हम भी तलवार उठा लेंगे।बिहार सरकार सतर्क हो जाये। सिर्फ किसान-मजदूर की भलाई की बात करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि किसानों और मजदूरों को उनका हक देना होगा।''
यह भी पढ़ें- बिपिन रावत विजय गोखले और अजित डोभाल ने किया भूटान दौरा, चीन को घेरने की तैयारी में भारत












Click it and Unblock the Notifications