बिहार: अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए थाने पहुंचे जदयू नेता ने टॉयलेट में लगाई फांसी

पटना। बिहार के नालंदा जिले में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता ने थाने के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बता दें कि नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि नगरनौसा पुलिस ने एक किशोरी के अपहरण के मामले में जदयू नेता सैदपुर निवासी गणेश रविदास को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।

 Bihar: JDU leader take Extreme step in Nalanda

थाने पहुंचने के बाद रविदास टॉयलेट पहुंचे और वहां उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पुलिस को घटना के बारे में पता चला तो वो भी हैरान रह गई। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं पाया है। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच भी शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सैदपुर गांव के ही नरेश साव ने 11 जून को अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद गांव के ही मंजू देवी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए गणेश को थाने बुलाया था। लेकिन थाने पहुंचने के बाद उन्होंने लॉयलेट में खुद को फांसी लगा ली।

जदयू नेता द्वारा आत्महत्या के पीछे कई सवाल भी उठ रहे हैं। उनके समर्थकों ने कहा कि पुलिस थाने के टॉयलेट में कोई आत्महत्या कर ले और पुलिस को पता भी ना चले ये चौकाने वाला है। हालांकि पुलिस ने कहा कि वो इस घटना की जांच में जुटी हुई है आखिर गणेश ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

यह भी पढ़ें- नदी में पलट गई नाव जिसमें सवार थे 80 लोग, दो की मिली लाश, तीन लापता

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+