गया रोडरेज केस: सरेंडर के बाद 14 दिन के लिए जेल भेजी गईं मनोरमा देवी
गया। गया रोडरेज केस में आरोपी एमएलसी मनोरमा देवी ने मंगलवार सुबह गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया जिसके बाद से उन्हें कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अपनी सफाई में मनोरमा देवी ने खुद को बेकसूर बताया है और कहा है कि उनके घर से कोई शराब बरामद नहीं हुई है, उन्हें फंसाया गया है। मनोरमा का बेटा रॉकी और पति बिंदी यादव पहले से इस मामले को लेकर जेल में हैं।
आपको बताते चलें की आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मामले में जब पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की तो उनके घर से महंगी विदेशी शराब की कई बोतल बरामद की गई थी। जेडीयू ने mlc मनोरमा देवी को अपने पार्टी से निष्कासित कर दिया है तथा उनके ऊपर गैरकानूनी तरीके से शराब रखने का मामला दर्ज किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications