बेडरूम में कांग्रेस MLA की पत्‍नी ने कहा ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’, टिकटॉक VIDEO वायरल

पटना। बिहार के एक कांग्रेस विधायक खेल-खेल में मुश्किल में फंस गए। जुमई जिले के सिकंदरा से कांग्रेस के विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी और उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल विधायक ने बेडरूम में पत्‍नी के साथ टिकटॉक वीडियो बनाया था जो वायरल हो गया। वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अब वीडियो वायरल होने के बाद विधायक एसपी के जनता दरबार में पहुंच गये और पत्नी का फोन हैक कर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की शिकायत करा दी। एसपी जे रेड्डी ने विधायक द्वारा शिकायत पत्र दिए जाने की पुष्टि की है। उन्‍होंने विरोधियों पर बदनाम करने का आरोप लगाया। VIDEO देखने के लिए नीचे की स्‍लाइड पर जाएं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

पत्‍नी संग टिकटॉक वीडियो प्राइवेट था

पत्‍नी संग टिकटॉक वीडियो प्राइवेट था

विधायक बंटी चौधरी की मानें तो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ टिकटॉक वीडियो बनाया था जो निजी था। लेकिन किसी ने उनकी पत्नी के टिकटॉक अकाउंट को हैक कर उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विधायक का आरोप है कि वो वीडियो उनका निजी मामला है। उसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल कर उनकी छवि खराब की जा रही है।

वीडियो में अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे विधायक

वीडियो में अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे विधायक

वायरल वीडियो में सिकंदरा के विधायक अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो को देखकर लगता है कि यह उनकी पत्नी ने बनाया है। इस वीडियो में विधायक और उनकी पत्नी मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के एक मजाकिया गाने 'मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते' की चंद लाइनों पर एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।

विधायक पर भी परिवार का मुकदमा दर्ज

विधायक पर भी परिवार का मुकदमा दर्ज

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव निवासी संतोष राणा नामक युवक ने सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी पर परिवाद दर्ज कराया है। इसे लेकर जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष उसने बताया कि विधायक बंटी चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी पत्नी के साथ वीडियो बनाकर अपलोड किया, जो विधायक के छवि को कलंकित करता है। इसे लेकर बीते 21 अगस्त को मैंने इसका विरोध किया तब विधायक बंटी चौधरी ने आपत्तिजनक शब्द के साथ गाली गलौज किया तथा मुझे नीचा दिखाने का प्रयास किया है।

आप भी देखिए VIDEO

वीडियो देखने के बाद आप अपनी प्रतिक्रिया नीचे दिए कमेंट बॉक्‍स में लिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+