बिहार में फुटवियर और लेदर सेक्टर को बढ़ावा, IIFF 2026 में ₹125 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

नई दिल्ली में IIFF 2026 में, बिहार ने जूते और चमड़ा निवेश में अपनी क्षमता प्रस्तुत की, जिसमें औद्योगिक नीतियों, भूमि की उपलब्धता और लगभग 1,800 प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा करने के लिए 125 करोड़ रुपये के MoU का विवरण दिया गया। इस कार्यक्रम में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कौशल, डिजाइन और लॉजिस्टिक्स पर विशेषज्ञों की राय भी शामिल थी।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 10वें इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर (IIFF) 2026 में बिहार ने फुटवियर और लेदर उद्योग में निवेश की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। "Bihar: The Next Frontier of Global Footwear Manufacturing" विषय पर आयोजित राज्य सत्र में बिहार की औद्योगिक नीतियों, निवेश के अवसरों, भूमि उपलब्धता, कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक बुनियादी ढांचे पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार और दो प्रमुख निवेशकों के बीच कुल ₹125 करोड़ के निवेश प्रस्तावों से जुड़े समझौता ज्ञापन (MoU) हुए। इन प्रस्तावित परियोजनाओं से करीब 1,800 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद जताई गई है।

Bihar unlocks footwear investment at IIFF 2026

बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत सुधारों के साथ-साथ आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित कर रही है। उन्होंने बिहार में उपलब्ध श्रमशक्ति, संसाधनों, कनेक्टिविटी और निवेश-अनुकूल वातावरण को फुटवियर एवं लेदर उद्योग के लिए महत्वपूर्ण बताया और निवेशकों से राज्य की औद्योगिक विकास यात्रा में भागीदार बनने का आग्रह किया।

औद्योगिक नीतियों और सुविधाओं की दी जानकारी

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने राज्य की औद्योगिक नीतियों, भूमि उपलब्धता, प्रोत्साहन योजनाओं, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर के महवल में मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज पार्क विकसित किया गया है। यहां निवेशकों के लिए प्लॉट लीज आधार पर और प्लग एंड प्ले सुविधाएं मासिक किराये के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे फुटवियर और लेदर उद्योगों के लिए तैयार औद्योगिक आधार उपलब्ध होने की उम्मीद है।

बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली स्थित बिहार भवन निवेशकों और उद्योग जगत के लिए राज्य सरकार के साथ संवाद का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश करने के इच्छुक उद्यमियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कौशल विकास और तकनीक पर जोर

फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) के प्रबंध निदेशक विवेक शर्मा ने फुटवियर उद्योग में कौशल विकास, डिजाइन और आधुनिक तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में गुणवत्ता और नवाचार महत्वपूर्ण हैं तथा बिहार में कुशल मानव संसाधन तैयार करने की व्यापक संभावनाएं हैं।

कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी बिहार में निवेश और उद्योग संचालन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कॉम्पिटेंस एक्सपोर्ट्स के प्रबंध निदेशक धनेश प्रसाद और कॉम्फी फुटवियर के निदेशक जयकांत ने राज्य सरकार की नीतियों और सहयोगात्मक दृष्टिकोण का उल्लेख किया।

₹100 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

IIFF 2026 के दौरान Lehar Footwear Private Limited के साथ ₹100 करोड़ के निवेश का MoU किया गया। इस परियोजना से करीब 1,500 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। प्रस्तावित निवेश से बिहार में फुटवियर विनिर्माण और इससे जुड़ी औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

लेदर गारमेंट सेक्टर में ₹25 करोड़ का प्रस्ताव

वहीं, Patna Leather Garment के साथ ₹25 करोड़ के प्रस्तावित निवेश के लिए MoU किया गया है। इस परियोजना से करीब 300 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है। इस MoU का निष्पादन 30 जुलाई 2026 को पटना में बिहार सरकार के उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता और Patna Leather Garment के पार्टनर मो. मुशाहिद रज़ा खान ने किया था।

दोनों निवेश प्रस्तावों से बिहार के फुटवियर और लेदर सेक्टर में औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपोनेंट्स, कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स, कौशल विकास और सहायक उद्योगों के लिए भी नए अवसर विकसित हो सकते हैं।

IIFF 2026 में देश-विदेश के उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी

इससे पहले 10वें इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। उन्होंने तकनीकी वस्त्र, आधुनिक विनिर्माण और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

भारत मंडपम में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी में देश-विदेश के फुटवियर निर्माता, निर्यातक, खरीदार, मशीनरी और प्रौद्योगिकी कंपनियां शामिल हुईं। प्रदर्शनी में आधुनिक फुटवियर, मशीनरी, कंपोनेंट्स, कच्चे माल और नई विनिर्माण तकनीकों को प्रदर्शित किया गया।

IIFF 2026 में बिहार की भागीदारी के जरिए राज्य की औद्योगिक क्षमता और फुटवियर एवं लेदर सेक्टर में उपलब्ध निवेश अवसरों को उद्योग जगत के सामने रखा गया। ₹125 करोड़ के निवेश प्रस्ताव और करीब 1,800 प्रत्यक्ष रोजगार की संभावनाओं को राज्य के फुटवियर एवं लेदर उद्योग के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+