Bihar News : रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश, गृह विभाग ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
मुख्य सचिव पंकज कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा में निदेशालयों की नियुक्ति रिपोर्टों को समेकित करने, रोस्टरिंग और विज्ञापन की स्थिति को प्राथमिकता देने और बिहार के गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय में रिक्तियों को भरने के लिए नियमित निगरानी अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया है।
बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न निदेशालयों से प्राप्त नियुक्ति संबंधी रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

बैठक में गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय और संबंधित निदेशालयों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी निदेशालयों से प्राप्त नियुक्ति संबंधी रिपोर्ट को समेकित कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। इसमें विभिन्न पदों की रिक्तियों के साथ-साथ उनके विरुद्ध नियुक्ति की वर्तमान स्थिति का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा।
रोस्टर क्लियरेंस और अधियाचना की स्थिति की समीक्षा
प्रधान सचिव पंकज कुमार ने निर्देश दिया कि रोस्टर क्लियरेंस, अधियाचना और विज्ञापन की स्थिति के आधार पर विभिन्न पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से नियुक्ति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होने देने को कहा।
हर चरण की नियमित होगी समीक्षा
प्रधान सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियुक्ति प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा की जाए और आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जाए। इसका उद्देश्य गृह विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरना है, ताकि विभागीय कार्यों को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
बैठक में गृह विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार चौधरी, आईजी (मुख्यालय) मनोज कुमार, निदेशक (अभियोजन) सुधांशु कुमार चौबे, अपर सचिव कुंदन कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी आदित्य कुमार झा सहित गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Click it and Unblock the Notifications
