बिहार में बाढ़ का तांडव: अब तक 253 की मौत और 1 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित, 10 बड़ी बातें

पटना। बिहार में आई बाढ़ ने अब तक 253 लोगों की जान ले ली है और जिस तरह से लगभग पूरा राज्य चपेट में आया हुआ है, इससे लग रहा है कि अभी मौत की संख्या और भी बढ़ सकती है। राज्य के कुल 18 जिलों में करीब 1 करोड़ 26 लाख लोग इस भीषण बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सेना भेजने के लिए प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। एक नजर डालते हैं, इस भीषण बाढ़ से आई तबाही की 10 बड़ी बातों पर...

बिहार में बाढ़ का तांडव: अब तक 253 की मौत, 10 बड़ी बातें

1. मौसम विभाग ने कहा है कि पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में सोमवार को तेज बारिश होने की संभावना है।
2. आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार के अलग-अलग हिस्सों से अब तक 4.21 लाख लोगों को 1,358 राहत शिविरों में पंहुचाया गया है।
3. शनिवार (19 जुलाई) तक 18 जिलों में 202 लोगों की मौत और 1.21 करोड़ प्रभावित हो चुके थे।
4. अररिया में एक हैरान करने वाली घटना घटी, जिसमें पानी के तेज बहाव के कारण पुल के ढहने से परिवार के तीन सदस्य (महिला, लड़की और आदमी) बह कर चले गए। अररिया सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिलों में से एक है, जहां करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है।
5. बाढ़ की चपेट में आने वाले अन्य प्रभावित जिलों में से सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, कटिहार, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल और मधेपुरा हैं।
6. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की जिंदगी के पुननिर्माण के लिए हरसंभव मदद करेगी। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं होगी।

7. नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अररिया के कुर्साकांटा, पलासी, सिक्ती और जोखिहाट में लोगों के लिए खाद्य पैकेटों को ऊपर से गिराने के निर्देश दिए थें।

8. अधिकारियों ने कहा कि तेज बारिश के कारण बिहार में प्रमुख नदियों - कोशी, महानंद, गंडक, बागमती और गंगा के आसपास इलाकों में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
9. भारी मानसून बारिश से असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में बाढ़ से अब तक 69 लोग मारे गए हैं। असम के बाढ़ ने पिछले तीन महीनों में फसलों और घरों को नष्ट करने के अलावा जंगलों में सैकड़ों छोटे और बड़े जानवरों को मार दिया है।
10. असम में अब स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है। असम में बाढ़ से अब तक करीब 19 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+