पटना: मां राबड़ी संग मतदान करने पहुंचे बेटे तेजस्वी, जानिए क्या कहा पूर्व सीएम ने?

नई दिल्ली। बिहार में दूसरे चरण के तहत आज 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान जारी है, इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के साथ पटना के पोलिंग बूथ नंबर 160 पर मतदान करने पहुंचे, इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि 'बिहार में बदलाव की गंगा बह रही है, बिहार को बदलाव चाहिए', हमें रिपोर्ट मिली है, इस बार महागठबंधन सब जगह से जीत रहा है।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Tejashwi Yadav ने मां Rabri Devi संग दिया वोट | वनइंडिया हिंदी
    पटना: मां राबड़ी संग मतदान करने पहुंचे बेटे तेजस्वी यादव

    जबकि वोट डालने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है मैं लोगों से लोकतंत्र के इस त्योहार में हिस्सा लेने की अपील करता हूं ,परिवर्तन और बदलाव की लहर बिहार में बह रही है, मुझे विश्वास है कि लोग अपने वोट की ताकत से बदलाव लाएंगे, हमने पीएम को चिट्ठी लिखी है, सवाल पूछे गए हैं उम्मीद है कि पीएम मोदी अपनी रैली में इन बातों पर सफाई देंगे।

    '94 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है'

    आपको बता दें कि आज दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में वोट डाले जा रहे हैं, इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव है, उनमें आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव की सीट शामिल है। वहीं, तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय सहित बिहार सरकार के मंत्रियों- रामसेवक सिंह, श्रवण कुमार और नंद किशोर यादव की किस्मत का फैसला भी आज की ही वोटिंग में होगा।

    तेजस्वी ने साधा था पीएम मोदी पर निशाना

    आपको बता दें ति एक दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बेरोजगारी और मौलिक तथ्यों को दरकिनार कर अगर वो व्यक्तिगत आलोचना कर रहे है तो मैं क्या कह सकता हूं? अगर कोई कमी है तो उन्हें नेतृत्व कुशलता, नीतिगत फ़ैसलों व वैचारिकता की आलोचना करनी चाहिए ना कि व्यक्तिगत।बिहार की 60 फ़ीसदी आबादी युवा है इन्हें युवा का वोट चाहिए लेकिन नेता नहीं।

    पीएम मोदी ने कसा था तंज

    दरअसल रविवार को छपरा की चुनावी रैली में जनता को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि बिहार में एक और विकास का डबल इंजन है तो दूसरी ओर डबल-डबल युवराज भी हैं। इनमें से एक डबल युवराज तो जंगलराज का युवराज है। पीएम ने कहा कि डबल इंजन वाली एनडीए सरकार, बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। ये डबल युवराज, बिहार के लिए नहीं सोच सकते, बिहार की जनता के लिए नहीं सोच सकते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+