मतदान के बाद सुशील मोदी ने कसा महागठबंधन पर तंज- 'नौवीं फेल को नहीं, हम तो चुनेंगे इंजीनियर बाबू को'
नई दिल्ली। बिहार में दूसरे चरण के तहत आज 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान जारी है, तो वहीं डेप्युटी सीएम सुशील मोदी ने मतदान के बाद महागठबंधन पर तीखा वार किया है, उन्होंने एक के बाद एक कई ट्ववीट किए हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि एनडीए को दिया हुआ आपका हर एक वोट बिहार को विकास की राह पर ले जाएगा। लेकिन आपका एक गलत वोट बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ढकेल देगा। सावधान और सतर्क दोनों रहिए, फिर से बिहार में एनडीए को चुनिए, जिन्ना समर्थक को कांग्रेस वाले टिकट देते हैं। बम ब्लास्ट के आरोपी को सिर आंखों पर बिठाते हैं। ये महाठगबंधन के लोग फिर से बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं।

Recommended Video
उन्होंने आगे लिखा कि बच्चियों को साइकिल और महिलाओं को धुएं से मुक्ति एनडीए सरकार ने दी है। जंगलराज का युवराज सिर्फ और सिर्फ आपको हत्या लूट और रंगदारी दे सकता है। सतर्क रहिए और सही चुनिए। हत्या, दुष्कर्म, रंगदारी लेने के आरोपियों को महाठगबंधन के लोगों ने टिकट दिया है। जरा सोचिए क्या ये लोग बिहार में फिर से जंगलराज स्थापित करना चाहते हैं।
'बिहार को बचाने के लिए NDA को वोट करें'
बिहार को बचाने के लिए आपका हर वोट सिर्फ और सिर्फ एनडीए को जाना चाहिए। बिजली, पानी, सड़क, फ्लाईओवर, नदियों पर पुल, उच्च शिक्षा और रेलवे कनेक्टिविटी आपको एनडीए सरकार ने दी। जंगलराज के जनक ने आपको हत्या, लूट, रंगदारी, दुष्कर्म, गरीबी और फिरौती दी है। महिलाओं को स्वतंत्रता, बुजुर्गों को सम्मान और युवाओं को मिला रोजगार। यही सब कुछ संभव हुआ है, एनडीए सरकार में। (देखें सुशील कुमार मोदी का Tweet)
'नौवीं फेल को नहीं, हम तो चुनेंगे इंजीनियर बाबू को'
सुशील मोदी यहीं पर नहीं रूके बल्कि उन्होंने आगे लिखा कि नौवीं फेल को नहीं, हम तो चुनेंगे इंजीनियर बाबू को। क्योंकि सुशासन आया है, उन्हीं के राज में। नहीं चाहिए हमें महाठगबंधन का बवाल। बिहार में विकास की बयार है, फिर से नीतीशय कुमार हैं। तेजस्वी की लालटेन फूट चुकी है, क्योंकि एनडीए की एलईडी से हर घर रोशन है।
दूसरे चरण का मतदान जारी
मालूम हो कि आज दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में वोट डाले जा रहे हैं, इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव है, उनमें आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव की सीट शामिल है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications