बिहार चुनाव: लालू के दोनों 'लाल' ने किया कमाल
पटना। आज जिस तरह से बिहार की सत्ता में लालू प्रसाद यादव की वापसी हुई है उसे देखकर हर कोई हैरान है, लालू के दोनों बेटों ने अपनी-अपनी सीट पर जीत हासिल कर रही है। यह बात इस बात का संकेत देती ही कि बिहार में आज भी यादवों का बाहुल्य है और वो लालू को ही अपना लीडर मानती है।
आपको बता दें कि लिच्छवियों की राजधानी वैशाली के दोनों सीटों पर राजद प्रमुख लालू के दोनों बेटे ने चुनावी मैदान में फतह हासिल की है। राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव और महुआ विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव पहली बार चुनावी मैदान में थे। दोनों की जीत के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। लालू के दोनों बेटों ने चुनावी मैदान फतह कर दिखा दिया कि राजनीति उन्हें विरासत में मिली है।













Click it and Unblock the Notifications