लालू यादव ने कहा सीवर साफ करके दिखायें मोदी!
पटना। बिहार में चुनावी प्रेस वार्ता में राजद के चीफ लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार की सुबह सीधे नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने सबसे पहले स्वच्छ भारत अभियान की आलोचना करते हुए कहा, "सड़क पर झाड़ू लगाने से मोदी जी को आनंद आया, मोदी जी ने कहा मैंने एक सुखमय कार्य किया... मोदी जी दलित या नीची जाति के लोग सुख प्राप्त करने के लिये पखाना या सीवर नहीं साफ करते हैं, उनकी मजबूरी है। अगर इस काम में आनंद आता है, तो आप सीवर क्यों नहीं साफ करते?"
पढ़ें- ओपिनियन पोल ने मोदी-नितीश दोनों को दिया टेंशन
लालू यादव ने इस बात को कहते वक्त मोहन भागवत के बयान को आधार बनाया, जिसमें भागवत ने आरक्षण पर फिर से विचार करने की बात कही थी। लालू ने कहा, "आरएसएस और बीजेपी दोनों मिलकर दलितों से आरक्षण छीनना चाहते हैं। ये लोग आरक्षण खत्म करके दलितों और पिछड़ों को वापस पिछली सदी में धकेलना चाहते हैं।"
प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं अमित शाह: लालू
लालू ने आगे कहा कि मोदी भांप गये हैं कि अब उनसे कुछ नहीं होगा। अब हर काम अमित शाह कर रहे हैं। अमित शाह दो-चा को धकेल कर खुद प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।
पढ़ें- मोदी, नीतीश, लालू, राहुल... कभी नहीं पीयेंगे बिहार के बेलागंज का पानी!
उन्होंने कहा, "मोदी जी तरह-तरह का खेला खेल रहे हैं। मोदी जी छटपटा रहे हैं, उन्हें भरोसा हो गया है बिहार में उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला है। आप जाकर देखिये कितने हेलीकॉप्टर लगे भाजपा कार्यालय के बाहर लगे हुए हैं। दिल्ली में हाई फाई, थिंक टैंक शहरों तक सीमित है, बिहार को कुछ नहीं देने वाला।
मोदी उस बाप के समान है, जो बेटी का रिश्ता करने जाता है तो तिलक चढ़ाते वक्त कहता है, हम रंगीन टीवी देंगे, लैपटॉप देंगे, स्कूटी देंगे, फिर तेल भी भरायेंगे... ऐसा करने वालों का रिश्ता ठुकरा दिया जाता है। बिहार के लोग भी मोदी जी के द्वारा लाये गये तिलक को लौटा देंगे।













Click it and Unblock the Notifications