Bihar Election:बेनीपट्टी के निर्दलीय प्रत्याशी नीरज झा की कोरोना से मौत
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 78 विधानसभा सीटों पर जारी मतदान के बीच मधुबनी के बेनीपट्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नीरज झा की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। नीरज झा पिछले कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थे और पटना एम्स में भर्ती थे। नीरज झा जदयू के नेता थे, लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ निर्दलीय मैदान में उतरे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्दलीय प्रत्याशी नीरज झा की नामाकंन वाले दिन तबियत खराब हुई थी। लेकिन वे दवाईयां लेकर अपना चुनाव प्रचार करते रहे। बाद में तबियत बिगड़ने पर जांच की गई तो वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद इलाज के लिए पहले मधुबनी लाए गए। जब तबियत अधिक बिगड़ गई तो उन्हें पटना एम्स में भर्ती किया गया। जहां आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई गई।
नीराज झा ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से की थी। नीरज 2004 से 2008 तक यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। जिला कांग्रेस के महामंत्री और जिला कांग्रेस कमिटी सहित के सदस्य भी रहे। 2012 में उन्होंने जदयू जॉइन कर ली, जहाँ वे 2015 से उपाध्यक्ष थे। लेकिन इस बार इलेक्शन में टिकट ना मिलने से नाराज झा ने जेडीयू से किनारा कर लिया।
जेडीयू से किनारा करने के बाद उन्होंने मधुबनी जिले की बेनीपट्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ने का ऐलान कर दिया। चुनाव प्रचार के दौरान वे कोरोना संक्रमित हो गए। 10 दिनों तक इलाज चलने के बाद आज सुबह की दुखत मृत्यु हो गई। बता दे बिहार में कोरोना से अभी तक नौ नेताओं की मौत हो चुकी है। हाल ही में अररिया जिले के काग्रेस उपाध्यक्ष व सिकटी विधान सभा से प्रत्याशी रहे विजय कुमार यादव की भी मौत कोरोना से हो गई थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications