Bihar Election 2020: बिहार में कोरोना महामारी के बीच कराए जा रहे चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने बताई वजह

पटना। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इस दौरान कई सवालों के जवाब भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। अब सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार के साथ दो लोग जा सकते हैं। उम्मीदवार को मिलाकर 5 लोग घर-घर जाकर कैंपेनिंग कर सकते हैं।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: कोरोना काल में चुनाव, कैसे होगी Voting, क्या होगा खास? | वनइंडिया हिंदी
    bihar election, bihar election 2020, bihar election date, election commission of india, eci, election commission of bihar, bihar vidhan sabha election 2020, election commission, bihar election 2020 news, bihar election date 2020, bihar election news, bihar news, bihar assembly election 2020, bihar, bihar assembly elections 2020, बिहार विधानसभा चुनाव 2020, बिहार, बिहार चुनाव, चुनाव आयोग, बिहार में चुनाव

    वहीं जब उनसे कोरोना वायरस महामारी के बीच चुनाव कराए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 17 से अधिक देशों ने चुनाव टाले हैं लेकिन हमने सोचा कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकार को बरकरार रखने के लिए सेहत और लोकतंत्र के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

    तीन चरणों में होंगे चुनाव

    चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण (71 सीटें -16 जिले-31000 पोलिंग बूथ) का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण (94 सीटें-17 जिले -42000 पोलिंग बूथ) का मतदान 3 नवंबर को होगा और तीसरे चरण (78सीटें -15 जिले -33500 पोलिंग बूथ) का मतदान 7 नवंबर को होगा। इसके बाद 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सभी उपाय अपनाए जाएंगे। हर एक बूथ पर 1500 की जगह 1000 वोटर होंगे, जिसके चलते पोलिंग बूथ की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं 46 लाख मास्क, 6 लाख पीपीई किट्स, 23 लाख ग्लव्ज, 7 लाख सैनिटाइजर बॉटल्स उपलब्ध होंगे।

    आयोग ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव वोटर की वोटिंग के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। चुनाव प्रचार के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा, प्रचार के दौरान कोई शारीरिक संपर्क नहीं किया जाएगा। वहीं जो लोग क्वांरटाइन हैं, उनके लिए वोटिंग के लिए भी खास इंतजाम होंगे। वोटिंग मशीन का बटन दबाने से पहले वोटर्स को ग्लव्ज मुहैया कराए जाएंगे। चुनाव आयुक्त ने ये भी कहा कि राज्य में कुल 243 सीटों पर चुनाव होगा और विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर तक का है। इस साल सात करोड़ से अधिक वोटर मतदान करेंगे।

    Bihar election 2020 date: कोरोना काल में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में ये होंगी अलग बातें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+