रिया की गिरफ्तारी के बाद बिहार के डीजीपी बोले, सुशांत को न्याय मिलेगा
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। डीजीपी ने कहा कि इस पूरे मामले की तीन जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं, उन्हें अपना काम करने दीजिए। अभी एनसीबी की जांच सामने आई है और रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है, इस पूरे मामले को लेकर देश में गुस्सा था। ईडी और सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही हैं और उनकी जांच अभी चल रही है। इसकी भी जांच सामने आएगी, जोकि चौंकाने वाली होगी, मुझे लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलेगा।
Recommended Video

बता दें कि बिहार के डीजीपी ने रिया पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनकी औकात नहीं है कि वो बिहार के मुख्यमंत्री पर कमेंट करें। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि हम लोगों पर आरोप लगाए गए। जबकि हम सही थे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर रिया की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि CM नीतीश पर कमेंट करने की रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं है। रिया मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा था कि ये अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत में मामले में जांच कर रही एनसीबी ने ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार कर लिया है। रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया को गिरफ्तार करने से पहले उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया गया जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी लगातार तीन दिन से पूछताछ कर रही थी। अरेस्ट मेमो तैयार हो जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा। अभी कागजी कार्रवाई चल रही है और इसके बाद रिया का मेडिकल और कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एनसीबी ने इसे पहले रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications