बिहार के युवाओं से CM सम्राट चौधरी की अपील, विकसित भारत के साथ समृद्ध बिहार बनाने में दें सक्रिय योगदान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुहार में एक युवा संवाद का शुभारंभ किया, जिसमें उन्होंने युवाओं से मोदी के 'डेवलपिंग इंडिया' विजन में शामिल होने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में सेवा यात्रियों को सम्मानित किया गया और 2030 के लक्ष्यों और एक समृद्ध बिहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदमों के रूप में बुनियादी ढांचे, जल प्रबंधन और रोजगार वृद्धि पर प्रकाश डाला गया।

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार में आयोजित 'युवा संवाद कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाए बिना विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता।

Developing India: Bihar opens Jamuhar Youth Dialogue

जमुहार स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 'वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा' में शामिल यात्रियों का भी अभिनंदन किया और उनके सेवा भाव एवं समर्पण की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सेवा यात्री करीब 20 दिनों से अपने परिवार से दूर रहकर वडनगर से वाराणसी तक की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने सभी यात्रियों का स्वागत करते हुए उनके सेवा भाव और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा भाव के साथ आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से इस संकल्प से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

2014 से पहले और बाद के भारत में अंतर: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले और उसके बाद के भारत में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य हुए हैं। उन्होंने युवाओं से देश में हो रहे बदलावों को समझने और विकसित भारत के लक्ष्य में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

सरदार पटेल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का किया जिक्र

सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने देश की रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अखंड भारत की नींव को मजबूत किया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 'एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान' के विरोध के संकल्प का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को उस संकल्प की पूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने इस विषय को अपने संकल्प से जोड़े रखा और अपने कमिटमेंट से पीछे नहीं हटी। उन्होंने कहा कि सेवा भाव और संकल्प के साथ काम करना राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है।

'बिहार को समृद्ध बनाए बिना विकसित भारत का सपना अधूरा'

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाए बिना विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़क एवं परिवहन सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार, बिहार में सिंचित क्षेत्र करीब 21 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 44 लाख हेक्टेयर हुआ है। उत्तर बिहार में बाढ़ और दक्षिण बिहार में सुखाड़ की समस्या को देखते हुए जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि राज्य में एयर कनेक्टिविटी का भी विस्तार हुआ है। दरभंगा और पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू हो चुकी है और 2029 से पहले बिहार में 10 एयरपोर्ट संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। पटना से सासाराम फोरलेन सड़क निर्माण की दिशा में भी जल्द काम शुरू होने की बात मुख्यमंत्री ने कही।

2030 तक मजबूरी में पलायन रोकने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की करीब 87 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और जीविका दीदियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके साथ गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि वर्ष 2030 तक बिहार का कोई व्यक्ति मजबूरी में मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर न जाए। इसके लिए राज्य में रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बिहार से बाहर काम कर रहे उद्यमियों से अपनी जन्मभूमि में निवेश करने और राज्य के विकास में योगदान देने की अपील भी की।

युवाओं से बिहार के विकास में भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री ने पेयजल, शौचालय, उज्ज्वला योजना और गरीबों के पक्के मकान जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने युवाओं से बिहार के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि बिहार सुरक्षित है और देश-दुनिया के लोगों का राज्य में स्वागत है। उन्होंने सभी से समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में ये नेता और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम को उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मध्य प्रदेश के सांसद विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, रोहतास भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, औरंगाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+