Good News: बिहार में किन्नरों को मिला 'थर्ड जेंडर' का दर्जा

पटना। सुप्रीम कोर्ट ने किन्नरों के हित में जो फैसला सुनाया था वह अब मूर्त रूप में बिहार में लागू हो गया है। यहां किन्नरों को थर्ड जेंडर का दर्जा मिल गया है। बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है।

transgender are third gender

मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा कि किन्नरों को राज्य की पिछड़ी जाति के शेड्यूल-2 में शामिल किया जाएगा और सरकारी नौकरी में उन्हें आरक्षण की सुविधा भी दी जाएगी। राज्य कैबिनेट ने बीते दिन 45 प्रस्तावों पर चर्चा की।

पढ़ें- लव जिहाद पर बवाल
इन प्रस्तावों में से एक प्रस्ताव किन्नरों को लेकर भी था। कई सिविल राइट्ड ऑर्गेनाइजेशन और किन्नर लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे व सर्वोच्च अदालत की ओर से यह दर्जा पहले ही घोष‍ित किया जा चुका था।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एनआईएफटी पटना के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए कैबिनेट ने 8.4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि को मंजूरी भी दी व वि‍कास की निरंतर पहल करने के भी आश्वासन दिए गए हैं। किन्नरों के हित में आए इस फैसले से उनमें हर्ष का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+