बिहार: दलित महिला के साथ बदसलूकी, दबंगों ने कपड़े फाड़े, पेशाब पिलाने की कोशिश
नयी दिल्ली। बिहार के दरभंगा में दलित महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। दलित महिला के साथ दबंगों ने ना केवल दरिंदगी की बल्कि सरेआम उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे पेशाब पीने पर मजबूर किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगा के बहेरा थाना अंतर्गत पीपरा गांव में कुछ दबंगों ने महिला को डायन बताकर उसके साथ बदसलूकी की। महिला का पति गुजरात में मजदूरी करता है। महिला घर में अकेले थी। रात के वक्त गांव के ही कुछ दबंग महिला के घर में घुसे और उस की पिटाई कर दी। दबंगों ने ना केवल उसके कपड़े फाड़ दिए बल्कि उसे उसे पेशाब पीने पर मजबूर किया। शर्मनाक: भीड़ ने 45 डिग्री टेम्परेचर में दलित बच्चों को नंगा कर पीटा, सड़क पर घसीटा
इस घटना के बाद महिला इतनी भयभीत हो गई कि उसने अपना घर छोड़ दिया और मायके चली गई। मायके जाने के बाद महिला ने पुलिस ने अपनी शिकायत दर्ज कराई और दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। महिला की शिकायत के बाद डोमू यादव के साथ 5 और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
महिला ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि दबंगों ने उ से जान से मारने की धमकी दी है, इसलिए उसे पुलिस सुरक्षा दी जाए। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने महिला आयोग को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications