Bihar: बेगूसराय के बाद मोतिहारी में मर्डर, सब्जी खरीदने गए ठेकेदार को सरेआम मारी गई गोली

Bihar Begusarai Motihari Crime News: बिहार में बेगूसराय के बाद मोतिहारी से भी हत्या की खबर सामने आई है। मोतिहारी में सब्जी खरीदने गए एक ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये घटना रविवार की है।

ठेकदार की पहचान राजीव कुमार के तौर पर हुई है। रविवार की सुबह ठेकदार राजीव कुमार सब्जी खरीदने निकले थे। सब्जी खरीदने के दौरान बदमाशों ने उनपर गोली चलाई। राजीव के सीने में दो गोली लगी थीं मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

Bihar Begusarai Motihari Crime News

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से 3 खाली खोखे बरामद किए गए हैं। अपराधियों की इस हरकत से इलाके में खौफ है। ये मामला चकिया थाना चौक के तहत हुई है।

बदमाशों ने ठेकेदार को गोली चकिया थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर मारी है। इस घटना के बाद बेखौफ अपराधी हथियार लहराते मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले।

ये घटना रविवार (20 अगस्त) सुबह 8 बजे हुई। वारदात के बाद इलाके में अफरा तफरी मची हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है।

बिहार के मोतिहारी में ठेकेदार और बेगूसराय में टीचर की गोली मारकर हुई हत्या से कोहराम मचा हुआ है। दोनों घटनाओं की जांच पुलिस प्रशासन कर रही है। डबल मर्डर से पुलिस प्रशासन और लॉ आर्डर पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले बिहार के अररिया में पत्रकार विमल यादव की हत्या को लेकर बवाल मचा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+