फिर मुश्किल में फंसे सलमान खान, बिहार की अदालत ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश, जानिए क्या है मामला?

पटना। बॉलीवुड के दबंग खान एक बार फिर से नई मुश्किल में फंस गए हैं। सलमान के खिलाफ कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। उनके खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की अदालत ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। सलमान समेत 76 लोगों के खिलाफ मुजफ्फरपुर पूर्वी के एसडीजीएम कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

क्यों मुश्किल में फंसे सलमान

क्यों मुश्किल में फंसे सलमान

सलमान खान के प्रोडक्शऩ हाउस की फिल्म 'लवरात्रि' की शीर्षक को लेकर वकील सुधीर ओझा ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। 'लवरात्रि' पर संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगा है। इस केस की सुनवाई के बाद मुजफ्फरपुर की सीजीएम अदालत में सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

लवरात्रि के टाइटल पर हंगामा

लवरात्रि के टाइटल पर हंगामा

सलमान खान की प्रोडक्शन तले बनी फिल्म 'लवरात्रि' फिल्म में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन लीड रोल में हैं और ये सिनेमाघरों में 5 अक्टूबर को रिलीज होनी है, लेकिन फिल्म के नाम विवाद हो रहा है। इस विवाद पर सलमान खान ने कहा कि फिल्म के टाइटल में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है और उन्होंने किसी कल्चर को आहत करने की कोशिश नहीं की। बता दें कि कुछ हिंदू संगठनों ने बिहार कोर्ट में सलमान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई कि फिल्म के शीर्षक से हिन्दू धर्म की भावना को ठेस पहुंची है और इसे मां दूर्गा का अपमान भी बताया गया है।

सलमान ने दी अपनी तरफ से सफाई

सलमान ने दी अपनी तरफ से सफाई

लवरात्रि विवाद पर सलमान खान ने सफाई देते हुए कहा था कि फिल्म के टाइटल में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। उन्होंने किसी कल्चर को आहत करने की कोशिश नहीं की। जबकि हिंदू संगठनों का आरोप है कि फिल्म के शीर्षक से हिन्दू धर्म की भावना को ठेस पहुंची है । उन्होंने इसे मां दूर्गा के अपमान से जोड़ दिया। जबकि सलमान ने कहा कि हम नवरात्रि के बैक ड्रॉप पर फिल्म बना रहे हैं और इस फिल्म के जरिए लव को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान ने सफाई दी कि जब ये फिल्म रिलीज होगी तब लोगों को मालूम हो जाएगा इसमें विवादित जैसा कुछ भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+