Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पटना में लगा कांग्रेस का पोस्टर, सभी नेताओं की तस्वीरों पर लिखा उनका जाति-धर्म

बिहार: कांग्रेस के पोस्टर में बताए गए नेताओं के जाति-धर्म

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों के साथ उनकी जाति और धर्म भी लिखा गया है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हैं। पोस्टर में नेताओं की तस्वीरों के साथ राजपूत, पिछड़ा, दलित, मुस्लिम लिखा गया है। राहुल गांधी की तस्वीर पर ब्राह्मण समुदाय लिखा हुआ है। ये पोस्टर पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर लगाया गया है।

bihar Congress poster in patna identifying party leaders with their caste and religion

पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर लगा ये पोस्टर कांग्रेस की नवनिर्वाचित प्रदेश कमेटी के नियुक्त पदाधिकारियों का है। पोस्टर में पार्टी पदाधिकारियों की तस्वीर के साथ जाति लिखी गई है। पदाधिकारियों की तस्वीर के साथ वे किस जाति या समुदाय से आते हैं, इसका जिक्र किया गया है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर पर ब्राह्मण, अल्पेश ठाकोर की फोटो पर पिछड़ा समुदाय तो शक्ति सिंह गोहिल की फोटो पर राजपूत समाज लिखा हुआ है।

पोस्टर पर लिखा गया है कि कांग्रेस कार्यसमिति में सामाजिक समरसता की मिसाल कायम करने के लिए राहुल गांधी और शक्ति सिंह गोहिल का हार्दिक आभार। पोस्टर पर नीचे की और शुभेच्छु सिद्धार्थ क्षत्रिय लिखा है। जो पोस्टर पर नीचे की और दिख रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+