12 जुलाई को अमित शाह जाएंगे बिहार, डिनर और ब्रेकफास्ट पर करेंगे नीतीश कुमार से मुलाकात

नई दिल्ली। देश में आगामी लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपनी सहयोगी पार्टियों के नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों के बंटवारे के लेकर काफी समय से खींचतान चल रही है। इसी खत्म करने के लिए 12 जुलाई को अमित पटना पहुंच रहे हैं। वहां पर वह सीएम नीतीश कुमार के साथ सीटों को लेकर चर्चा करेंगे। इसके साथ वह बीजेपी के पंचायत स्तर के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

amit

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद अमित शाह पहली बार पटना आ रहे हैं। दोनों नेता जब एक साथ बैठेंगे तो कई तरह के मुद्दों पर विमर्श होगा, जिनके आधार पर बिहार की राजनीतिक दिशा तय की जाएगी। अमित शाह की नीतीश कुमार से 12 जुलाई को सुबह 10 बजे नाश्ते पर पहली मुलाकात होगी। इसके बाद उसी दिन रात में नीतीश कुमार ने अमित शाह को डिनर पर बुलाया है। जहां पर एक बार फिर दोनों नेताओं में मुलाकात होगी।

अपने बिहार दौरे पर अमित शाह पटना में तीन मीटिंग करें। पहली मीटिंग बीजेपी के सोशल मीडिया के प्रभारी और इसकी टीम से करेंगे। दूसरी बैठक बीजेपी के प्रचारकों और विस्तारकों के साथ करेंगे। तीसरी औऱ आखिर मीटिंग पंचायत स्तर के बीजेपी के करीब पांच हज़ार कार्यकर्ताओं से करेंगे।

दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जेडीयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने साफ कर दिया कि बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए के सबसे बड़े नेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+