GST लॉन्च कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार लेकिन....

नई दिल्ली। आज आधी रात को भारत में बहुप्रतीक्षित जीएसटी लॉन्च हो जाएगा, जहां मोदी सरकार इस लॉन्च को यादगार बनाने में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर विरोधीगण इसके जश्न से खुद को अलग करने की जुगत में हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

इसलिए ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संसद में शुक्रवार को आधी रात में आयोजित होने वाले जीएसटी लागू किए जाने के जश्न में मौजूद नहीं रहने का फैसला किया है, हालांकि, जनता दल (युनाइटेड) के सांसद इस जश्न में मौजूद रहने के बारे में निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। इस बारे में जद (यू) के प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने मीडिया से कहा कि नीतीश कुमार जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के शुभारंभ पर होने वाले मध्यरात्रि के संसद सत्र में भाग नहीं लेंगे।

 जनता दल (युनाइटेड) के सांसद

जनता दल (युनाइटेड) के सांसद

उन्होंने कहा कि जद (यू) ने अपने सांसदों को मध्यरात्रि सत्र के लिए कोई व्हिप नहीं जारी किया है। यह उनकी पसंद पर निर्भर है। यदि वे इसमें शामिल होना चाहते हैं, तो शामिल हो सकते हैं।

 कांग्रेस

कांग्रेस

इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार को घोषणा की कि वह शुक्रवार रात संसद में जीएसटी के लागू होने को लेकर कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा। कांग्रेस ने तर्क दिया है कि देश अभी जीएसटी के लिए 'तैयार नहीं' है और इस तरह आधी रात के कार्यक्रम के लिए सेंट्रल हॉल का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। पार्टी ने कहा कि इस तरह आधी रात में कार्यक्रम जब भी हुआ, वह देश की स्वतंत्रता से संबंधित था।

क्या है जीएसटी?

क्या है जीएसटी?

जीएसटी का पूरा नाम 'गुड्स एंड सर्विस टैक्स (वस्तु एंव सेवा कर)' है, यह केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से लिए जा रहे 15 से अधिक इनडायरेक्ट टैक्स के बदले में लगाया जा रहा है, जीएसटी पूरे भारत में एक साथ पहली जुलाई से लागू हो जाएगा।

जीएसटी में टैक्स स्लैब

जीएसटी में टैक्स स्लैब

  • जीएसटी लगने के बाद कई सेवाओं और वस्तुओं पर लगने वाले टैक्स खत्म हो जाएंगे।
  • एक जुलाई के बाद देश में 'वन नेशन, वन टैक्स' का कॉन्सेप्ट पर काम होगा।
  • जीएसटी के नियमों के बारे में अधिक जानकारी cbec.gov.in से हासिल की जा सकती है।
  • जीएसटी लॉन्च कार्यक्रम

    जीएसटी लॉन्च कार्यक्रम

    गौरतलब है कि जीएसटी लॉन्च कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा अमिताभ बच्चन से लेकर उद्योग जगत की जानी-मानी हस्ती रतन टाटा और स्वर सामाज्ञ्री लता मंगेशकर उपस्थिति होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+