जेडीयू की इफ्तार पार्टी को लेकर गिरिराज के तंज पर नीतीश कुमार ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी की तस्वीर शेयर करके तंज कसा तो बिहार के मुख्यमंत्री ने भी उन पर पलटवार किया है। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह का नाम लिए बगैर कहा, "वो (गिरिराज सिंह) ये सब इसलिए करते हैं जिससे खबरों में बने रह सकें।" वहीं जेडीयू नेता संजय सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय दल की बैठक में कहा था कि वह अपने दल के ऐसे नेताओं पर लगाम लगाएंगें जो नफरत और उन्माद की भाषा बोलेंगे। अब वक्त आ गया है कि गिरिराज सिंह के ऐसे बयानों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए भाजपा नेतृत्व कार्यवाई करे।" जेडीयू और बीजेपी नेताओं के बीच जारी जुबानी जंग के बाद सवाल उठ रहे हैं क्या बिहार में दोनों दलों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है?

गिरिराज के ट्वीट पर गरमाई सियासत, जेडीयू ने किया पलटवार
पूरा मामला तब सामने आया जब बिहार की राजधानी पटना में जेडीयू की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान भी शामिल हुए। वहीं इफ्तार पार्टी में जीतनराम मांझी भी पहुंचे थे। इसी आयोजन की तस्वीर शेयर करते हुए बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मंगलवार को एक ट्वीट किया और नीतीश कुमार पर तंज कसा।
नीतीश कुमार का पलटवार, कहा- ये सब इसलिए करते हैं जिससे खबरों में बने रह सकें
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, "कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुंदर फोटो आते??...अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते हैं???" गिरिराज सिंह के इसी ट्वीट पर नीतीश कुमार से जब सवाल किया गया तो बिहार के मुख्यमंत्री ने उनका नाम लिए बिना बस इतना कहा, "वो (गिरिराज सिंह) ये सब इसलिए करते हैं जिससे खबरों में बने रह सकें।"
जेडीयू नेता संजय सिंह का गिरिराज पर निशाना
वहीं गिरिराज सिंह के ट्वीट पर जेडीयू नेता संजय सिंह ने करारा पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा, "गिरिराज सिंह, हिन्दू का मतलब हिंसा नहीं होता है। हम ढोंग नहीं करते हैं और ना ही हमें झूठा दिखावा करना पड़ता है। "मंदिर वहीं बनाएंगें लेकिन तारीख नहीं बताएंगें" यह नारा हमें नहीं देना पड़ता है। देश उन्माद से नहीं चलता है। ऐसा बयान कोई मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति ही दे सकता है।"
'हम ढोंग नहीं करते हैं और ना ही हमें झूठा दिखावा करना पड़ता है'
संजय सिंह ने आगे लिखा, "भारत दुनिया का सबसे खूबसूरत देश इसलिए है क्योंकि यहां सभी धर्म और संप्रदाय को मानने वालों को संविधान ने समान अधिकार दिया है। हम देवी दुर्गा की आराधना में फलाहार भी करते हैं और रमजान के महीने में इफ़्तार भी। सर्व धर्म समभाव से सुंदर तस्वीर क्या होगी?" एक और ट्वीट में जेडीयू नेता ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय दल की बैठक में कहा था कि वह अपने दल के ऐसे नेताओं पर लगाम लगाएंगें जो नफरत और उन्माद की भाषा बोलेंगे। अब वक्त आ गया है कि गिरिराज सिंह के ऐसे बयानों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए भाजपा नेतृत्व कार्यवाई करे।"
अमित शाह ने गिरिराज को फोन पर दी हिदायत, अब शिकायत नहीं आनी चाहिए
फिलहाल जेडीयू नेता के पलटवार के बीच बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गिरिराज सिंह से बात की है। यही नहीं उन्होंने बीजेपी नेता से ऐसी टिप्पणी करने से परहेज करने की हिदायत दी है। अमित शाह ने गिरीराज सिंह को फ़ोन करके नसीहत देते हुए कहा कि, इस तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications