राष्ट्रपति चुनाव: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा को चेताया
पटना। राष्ट्रपति चुनाव पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अभी किसी नाम की चर्चा नहीं है।
नीतीश ने कहा कि अगर आम सहमति वाले प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आता तो विपक्ष उम्मीदवार दे सकता है। नीतीश ने कहा कि एनडीएम राष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम बताएं।

नीतीश ने कहा कि आम सहमित नहीं बनी तो विपक्ष का भी उम्मीदवार खड़ा होगा और फिलहाल आम सहमति नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के राष्ट्रपति बनने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है।
जब अरुण जेटली ने किया फोन!
नीतीश ने कहा कि जब अरुण जेटली ने मुझे फोन किया था तब भी मुझसे किसी नाम की चर्चा नहीं हुई। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला हो सकता है। इस बीच भाजपा ने अपने सभी विधायकों और सांसदों को नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए दिल्ली बुलाया है।












Click it and Unblock the Notifications