क्या बिहार CM नीतीश कुमार की जान को खतरा है? मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी
Bihar CM Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पटना में स्थित CMO दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी एक ईमेल जरिए आई है। जिसके बाद बिहार पुलिस ने इसको लेकर केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार (04 अगस्त) को इस बात की जानकारी दी है।
16 जुलाई 2024 को सीएमओ को एक अज्ञात अकाउंट से एक ईमेल मिला था, जिसमें दावा किया गया कि वह अल-कायदा से जुड़ा हुआ है। ईमेल भेजने वाले ने धमकी दी कि सीएमओ परिसर को "बम से उड़ा दिया जाएगा" और कहा कि बिहार की विशेष पुलिस भी इसे रोक नहीं सकती। इसे हल्के में लेने की कोशिश न करें। ये मेल लकायदा ग्रुप के नाम से भेजा गया था।

पटना पुलिस ने पूरे मामले पर क्या कहा?
धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद 2 अगस्त को स्टेशन हाउस ऑफिसर संजीव कुमार के बयान के आधार पर सचिवालय पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 351 (4) और (3) के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 66 (एफ) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले की आगे जांच कर रहे हैं।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, "यह एक पुराना मामला है। हमने जांच के बाद दो अगस्त 2024 को प्राथमिकी दर्ज की है।"
किसने और क्यों भेजा से धमकी भरा ईमेल?
बिहार एटीएस और पुलिस की टीमें अब ये पता लगा रही है कि आखिर ये धमकी भरा ईमेल किसने भेजा था। ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ईमेल भेजने का मकसद क्या था। क्या वाकई अलकायदा ग्रुप की ओर से ये ईमेल भेजा गया है या फिर किसी बदमाशों की ये हरकत है।
बता दें कि फिलहाल बिहाल के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में कोई कमी नहीं है। नाहि उनकी जान को कोई खतरा है। हालांकि ऐसे सीएम नीतीश और सीएम योगी जैसे नेताओं के लिए इस तरह के धमकी भरे ईमेल आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications