भाजपा से सीटों के टकराव के बीच नीतीश कुमार ने लालू यादव को किया फोन
भाजपा से सीटों को लेकर टकराव के बीच नीतीश ने लालू यादव को किया फोन
Recommended Video

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव को फोन कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली है। बीते काफी समय से लालू यादव बीमार चल रहे हैं, इस समय वो मुंबई में इलाज करा रहे हैं। बिहार में राजद से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद से नीतीश कुमार के लालू यादव के साथ संबध बहुत अच्छे नहीं रहे हैं।

नीतीश का फोन है खास
लालू यादव और तेजस्वी यादव लगातार भाजपा के साथ जाने को लेकर नीतीश पर हमलावर हैं। ऐसे में नीतीश का फोन खास माना जा रहा है। नीतीश कुमार की भाजपा के साथ भी सीट बंटवारें को लेकर बीते काफी दिन से टकराव की खबरें हैं। बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है।

भाजपा से नीतीश की नहीं बन रही
नीतीश, लोजपा, रालोसपा, भाजपा सभी अपने लिए ज्यादा सीट मांग रहे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश और भाजपा में कड़वाहट बढ़ चुकी है और बहुत मुमकिन है कि 2019 तक दोनों साथ ना रहे। नीतीश की भाजपा से कड़वाहट को देखते हुए भी उनकी लालू यादव को कॉल अहम मानी जा रही है।

मुंबई में एडमिट हैं लालू यादव
बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव मुंबई के स्थित एशियन हार्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलाज करा रहे हैं। वहां उनका फिस्टुला का ऑपरेशन हुआ है। लालू यादव को 11 मई को झारखंड हाई कोर्ट से स्वास्थ्य के आधार पर छह हफ्ते की पैरोल मिली थी। 19 जून को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया। बीते हफ्ते कोर्ट ने राजद अध्यक्ष की अंतरिम जमानत 3 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications