मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस पर सीएम नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम शर्मसार हो गए

Recommended Video

    Muzaffarpur Shelter Home case पर पहली बार बोले Nitish Kumar, कहा हम शर्मिंदा हैं | वनइंडिया हिन्दी

    पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में ऐसी घटना घट गई कि हम शर्मसार हो गए। सीबीआई जांच कर रही है, मैं चाहता हूं कि हाईकोर्ट इसकी निगरानी करे। उन्होंने आगे कहा कि मैं हर किसी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी के प्रति कोई उदारता दिखाई नहीं जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, सभी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। नीतीश कुमार ने मामले पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि बच्चियों के गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा।

    नीतीश कुमार बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    नीतीश कुमार बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बालिका गृह में बड़ी संख्या में नाबालिग लड़कियों के साथ रेप होने की पुष्टि के बाद इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर बिहार में विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजद ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया है।

    मैं चाहता हूं कि हाईकोर्ट इसकी निगरानी करे: नीतीश कुमार

    मैं चाहता हूं कि हाईकोर्ट इसकी निगरानी करे: नीतीश कुमार

    पूरे मामले पर जारी हंगामे के बीच पहली बार इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में ऐसी घटना घट गई कि हम शर्मसार हो गए। सीबीआई जांच कर रही है, मैं चाहता हूं कि हाईकोर्ट इसकी निगरानी करे। नीतीश कुमार ने मामले पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि बच्चियों के गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं हर किसी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी के प्रति कोई उदारता दिखाई नहीं जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, सभी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

    मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर आरजेडी का राष्ट्रव्यापी बंद

    मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर आरजेडी का राष्ट्रव्यापी बंद

    इसके पहले, मुजफ्फरपुर बालिका गृह केस में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए बिहार और केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। सर्वोच्च अदालत ने बिहार और केंद्र सरकार से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बच्चियों के साथ रेप का मामला तब सामने आया था जब टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंपी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+